विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2017

UK में Padmavati को मिली हरी झंडी, निर्माता फिल्म रिलीज करने को तैयार नहीं

अगर आपका इरादा ‘पद्मावती’ देखने का है और वह भी पहली दिसंबर को तो आपको अपनी थोड़ी जेब ढीली करनी पड़ सकती है और इसके लिए अभी एक्टिव होना पड़ेगा.

UK में Padmavati को मिली हरी झंडी, निर्माता फिल्म रिलीज करने को तैयार नहीं
यूके में रिलीज होगी पद्मावती
  • भारत में रिलीज नहीं हो रही है 'पद्मावती'
  • संजय लीला भंसाली ने की है डायरेक्ट
  • रणवीर सिंह बने हैं अलाउद्दीन खिलजी
नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावती’ को यूके में रिलीज करने के लिए हरी झंडी मिल गई है. हरी झंडी मिलते ही यह बात कही जा रही थी कि संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण की ‘पद्मावती’ पहली दिसंबर को यूनाइटेड किंगडम (यूके) में रिलीज हो सकेगी. ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (बीबीएफसी) ने ‘पद्मावती’ को सर्टिफिकेट जारी किया था. दिलचस्प यह है कि फिल्म को बिना किसी कट के पास किया गया. अब फिल्म के निर्माता कह रहे हैं कि फिल्म को पहले भारत में रिलीज किया जाएगा, फिर कहीं और. उनका कहना सही भी है क्योंकि फिल्म को पाइरेसी के जरिये नुक्सान पहुंचाया जा सकता है. उधर, सुप्रीम कोर्ट ‘पद्मावती’ को एक दिसंबर को देश के बाहर रिलीज करने से रोकने की मांग कर रही नई याचिका पर 28 नवंबर को सुनवाई के लिए तैयार हो गया है.
 फिल्म की अवधि दो घंटे 44 मिनट की है. फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और अदिती राव हैदरी लीड रोल में हैं. फिल्म का दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया ‘घूमर’ सॉन्ग रिलीज हो चुका है और यह सुपरहिट भी रहा था. 

Video: हमलोग : फिल्‍म 'पद्मावती' पर खिंची तलवारें



यह भी पढ़ें : 'पद्मावती' पर PM मोदी और अमिताभ बच्चन चुप क्यों? शत्रुघ्न सिन्हा ने उठाए सवाल

लेकिन राजपूत संगठन करणी सेना और कुछ अन्य हिंदू संगठन भंसाली पर ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए फिल्म की रिलीज का विरोध कर रहे हैं. यही नहीं, तीन राज्य गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश फिल्म को पहले ही अपने राज्यों में प्रतिबंधित कर चुके हैं. सारे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ‘पद्मावती’ की रिलीज को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है. अभी तक भारत में ‘पद्मावती’ की रिलीज डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Padmavati, Deepika Padukone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com