डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण
- फिल्म में जौहर की शूटिंग पर बोले भंसाली
- ''पद्मावत' का चर्मोत्कर्ष जौहर दृश्य था'
- बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई शानदार
नई दिल्ली:
'पद्मावती' से 'पद्मावत' हुई फिल्म की शूटिग के बारे में फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने कहा कि यह कोई गुलाबों के बिस्तर की सेज जैसा नहीं था. उन्होंने इसे भावनात्मक चुनौती के रूप में परिभाषित किया. 'पद्मावत' का चर्मोत्कर्ष जौहर दृश्य था, जिसकी मुंबई और फिल्म सिटी के बाहरी इलाके में शूटिंग हुई. भंसाली ने कहा, यह काफी गर्मी वाला दृश्य था और हमने 350 जूनियर कलाकारों के साथ इसकी शूटिंग की. शारीरिक असुविधा किसी तरह सहन करने लायक थी, लेकिन शारीरिक से अधिक भावनात्मक चुनौती थी. जौहर वाले दृश्यों की शूटिंग के अंत में सभी नर्वस और झुंझलाहट से भरे नजर आ रहे थे."
'पद्मावत' से चमकी दीपिका-रणवीर और शाहिद की किस्मत, बनीं बॉलीवुड की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म
जौहर वाले दृश्यों की शूटिंग एक सप्ताह चली और सभी जूनियर कलाकार थक गए थे. अंदेशा था कि कहीं वे छोड़कर चले न जाएं. जब दोबारा शूटिंग शुरू हुई, तो उनकी गिनती की गई. जौहर दृश्य अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए विशेष रूप से कठिन था, जो इसे पूरा करते-करते भावुक हो गईं.
Padmaavat: ब्लॉकबस्टर देने के बाद रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली को लेकर कह दी ये बात...
भंसाली ने कहा, एक दृश्य, जिसमें महिलाएं रणवीर पर गर्म कोयला फेंकती हैं. हमने जलते हुए कोयले जैसे दिखने वाले जलते हुए रबर टायरों का प्रयोग किया. जलती हुई रबर से तेज बदबू आती है. रणवीर शॉट करने से पहले दूर चले जाते थे. आखिरकार रणवीर भी बीमार हो गए."
VIDEO: विवादों के बीच परदे पर 'पद्मावत'
(इनपुट आईएएनएस से)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Padmaavat, Sanjay Leela Bhansali, Deepika Padukone, Jauhar