Pad Man फिल्म के शूटिंग के दौरान का एक दृश्य
- अक्षय ने उड़ाया सोनम का मजाक
- फिल्म के सीन का एक कन्वर्सेशन हुआ रिलीज
- 26 जनवरी को 'पैडमैन' हो रही है रिलीज
नई दिल्ली:
अलग-अलग ढंग का किरदार निभाने वाले अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'पैडमैन' में भी पगले सुपरहीरो का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ एक नहीं बल्कि को-स्टार एक्ट्रेस होंगी. राधिका आप्टे के अलावा सोनम कपूर की भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी. फिल्म का पोस्टर जितना फनी है उतना ही ट्रेलर भी दिखाई दे रहा है. हाल ही में क्रिअर्ज इंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुए फिल्म 'पैडमैन' की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अक्षय कुमार मस्ती-मजाक करते हुए सोनम कपूर की खिचाईं कर रहे हैं.
Happy New Year 2018: बायोपिक का रहेगा धमाल, बाल ठाकरे से लेकर मंटो तक दिखेंगे परदे पर
बता दें कि फिल्म 'पैडमैन' इसी महीने गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हो रही है. इस वीडियो के शुरूआत में दिखा कि कैसे एक सीन को शूट करने के लिए अक्षय कुमार सेट पर सोनम कपूर का इंतजार कर रहे होते हैं और उधर वो मेकअप और तैयार होती रहती हैं. जिसपर अक्षय बोलते हैं कि 'आ जाओ मेरी मां'. इतना ही नहीं, शूटिंग के दौरान एक कार में बैठे सोनम कपूर, अक्षय कुमार और राधिका आप्टे हंसी-मजाक के मूड में नजर आ रहे हैं. बीच में बैठे होने की वजह से अक्षय ने खुद को कहा कि ऐसा क्यों लग रहा है मुझे, जैसे रजिया फंस गई गुंडों में.
देखें वीडियो-
गाड़ी में शूटिंग के वक्त अक्षय फिर सोनम के कपड़ों को लेकर फनी अंदाज में बात करते हैं. इसके अलावा अक्षय ने कैमरे के सामने सोनम की खिचाईं करते हुए यह भी कहा कि हम लोग PPP की जगह से हैं. मैं पंजाब, राधिका पुणे और सोनम पेरिस हैं. तीनों के बीच हुई यह बातचीत का वीडियो को देखकर आप खूब हंसेंगे.
VIDEO: स्क्रिप्ट कसी होती तो बेहतरीन फिल्म बनती 'टॉयलेट एक प्रेम कथा'
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Pad Man, Akshay Kumar, Sonam Kapoor, Radhika Apte, Twinkle Khanna