- तारक मेहता के जेठालाल के रोल में फेमस हैं दिलीप जोशी
- स्ट्रगल से भरा है दिलीप जोशी की करियर
- सलमान खान संग किया है दिलीप जोशी ने काम
टेलीविजन पर जब भी किसी फैमिली कॉमेडी शो का जिक्र होता है तो जहन में सबसे पहला नाम सब टीवी के फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा का आता है, जिसका हर किरदार फैंस के दिल में खास जगह बनाए बैठा है. ऐसे में आज हम आपको दिखाते हैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक ऐसे किरदार की तस्वीर जिसमें इन्हें पहचान पाना आपके लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगी. अगर दिमाग पर ज़ोर डालने के बाद भी आप इन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं तो आपको एक हिंट बता देते हैं कि शादीशुदा होने के बाद भी इनका दिल किसी दूसरी लड़की के लिए धड़कता है.
कौन है ये कॉमेडी का किंग
इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को जरा गौर से देखिए बढ़ी हुई दाढ़ी और इंटेंस लुक में नजर आ रहा है ये शख्स कौन है? अगर आप गैस नहीं कर पाए तो हम आपको बता दें कि यह तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सबसे पॉपुलर और मज़ेदार किरदार जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी ही हैं, जो तस्वीर में बेहद अलग अलग रहे हैं. आपको बता दें कि दिलीप जोशी यानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल की जिंदगी में कैसा वक्त भी आया जब 1 साल के लिए वो बेरोजगार थे और उनके पास कोई काम नहीं. था तब उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था और फिर तारक मेहता ऑफर हुआ मेरी किस्मत चमक गई..
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
फिल्म में बने सलमान खान के नौकर
गुजरात के पोरबंदर में जन्में दिलीप जोशी ने बहुत स्ट्रगल के बाद एक बड़ा नाम हासिल किया है. उन्होंने एक बैक स्टेज आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके लिए उन्हें महज ₹50 मिलते थे. 1989 में उन्होंने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म मैंने प्यार किया में उनके घर पर नौकर रामू का किरदार निभाया था. हालांकि, इस रोल में उन्हें खास पहचान नहीं मिली, इसके अलावा दिलीप जोशी ने हमराज, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, खिलाड़ी 420 जैसी कई फिल्मों में काम किया. लेकिन उनके करियर को सबसे बड़ा ब्रेक साल 2008 में टीवी पर आया शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मिला, जिससे उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई और आज भी जेठालाल के रूप में घर-घर में पहचाने जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं