- OMG 2 Release Date: ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है ओएमजी 2
- अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम हैं लीड में
- अमित राय ने डायरेक्ट की है 'ओएमजी 2'
OMG 2 OTT Release Date: सिनेमाघरों में अपने कंटेंट से दिल जीतने वाली अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' अब 8 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. अमित राय द्वारा निर्देशित, ओएमजी 2 में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल में नजर आए. इस फिल्म में कॉमेडी के जरिये एक जरूरी बात को दर्शकों के सामने पेश किया गया और इसको ए सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद सिनेमाघरों में इसे अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला. अब ओएमजी 2 नेटफ्लिक्स पर 190 देशों के दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी.
नेटफ्लिक्स पर 'ओएमजी 2' को लेकर अक्षय कुमार ने कहा, 'ओएमजी 2 को सिनेमाघरों में मिले प्यार से हम रोमांचित हैं. यह कहानी सीमाओं से परे और दूर तक ले जाने वाली है. हमें भरोसा है कि नेटफ्लिक्स के साथ हम फिल्म को दुनिया भर के मनोरंजन प्रेमियों तक ले जाने में सक्षम होंगे. आशा है कि हमारा मेहनत खुशियां फैलाती रहेगी.'
-
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
वायाकॉम18 स्टूडियोज के सीओओ अजीत अंधारे कहते हैं, 'ओएमजी 2 की सिल्वरस्क्रीन से नेटफ्लिक्स तक की यात्रा एक लंबी छलांग है. हमारे सीक्वल ने दर्शकों को कॉमेडी और विषयपरक कंटेंट का एक शानदार कॉकटेल देकर ओएमजी फ्रेंचाइजी को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है.'
केप ऑफ गुड फिल्म्स और वाकाऊ फिल्म्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत ओएमजी 2 अमित राय लिखित और निर्देशित है. फिल्म का निर्माण अरुणा भाटिया, ज्योति देशपांडे, अजीत अंधारे, स्वरूप परेश रावल, हेमा ए. ठक्कर, विपुल डी. शाह, अश्विन वर्दे और राजेश बहल ने किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं