विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2017

टेनिस स्‍टार नोवाक जोकोविच के साथ दीपिका पादुकोण का अफेयर...? जानिए क्‍या है पूरा माजरा...

खबरें हैं कि जोकोविच और उनकी पत्‍नी जेलीना के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और उनकी शादी काफी उतार-चढ़ावों से गुजर रही है.

टेनिस स्‍टार नोवाक जोकोविच के साथ दीपिका पादुकोण का अफेयर...? जानिए क्‍या है पूरा माजरा...
एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण और टेनिस स्‍टार नोवाक जोकोविच.
  • नोवाक की एक्‍स नताशा बेकवेलेक ने कहा वह कर रहे थे दीपिका को डेट
  • नोवाक और पत्‍नी जेलीना रिस्‍टिक के बीच नहीं है सब कुछ ठीक
  • 2016 में दीपिका और नोवाक ने लॉस ऐंजिलिस में किया था डिनर
नई दिल्‍ली: 'दीपिका के साथ डेटिंग कर नोवाक जोकोविच काफी खुश होंगे.' यह कहना है जोकोविच की पूर्व प्रेमिका नताशा बेकवेलेक का, जिसे डेली मेल ने प्रकाशित किया है. नताशा का नाम सर्बियन टेनिस स्‍टार नोवाक के साथ (2011 से 2014) तब जोड़ा गया था जब वह जेलीना रिस्‍टिक को डेट कर रहे थे. जेलीना इस समय जोकोविच की पत्‍नी हैं. खबरें हैं कि जोकोविच और उनकी पत्‍नी जेलीना के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और उनकी शादी काफी उतार-चढ़ावों से गुजर रही है. हाल ही में नोवाक ओर जेलीना का एक वीडियो वायरल हो गया था जिसमें वह उस वीडियो को लेकर झगड़ते नजर आए, जिसे जेलीना ने बीबीसी कमेंटेटर द्वारा नोवाक की खराब परफॉर्मेंस पर बनाया गया था.

बता दें कि पिछले साल मार्च में नोवाक और दीपिका ने एक साथ लॉस एंजिलिस में 'द नाइस गाय' नाम के रेस्‍टॉरेंट में डिनर किया था. डिनर के बाद यह दोनों साथ-साथ एक ही गाड़ी में निकले थे लेकिन तब विदेशी मीडिया दीपिका को पहचान नहीं पाया था और उन्‍हें 'नोवाक की फीमेल कंपेनियन' कह दिया था.
 
डेली मेल की खबर के अनुसार, उस समय नोवाक ने दीपिका को अपनी पत्‍नी जेलीना की दोस्‍त बता दिया था, जो उस डिनर के दौरान नहीं थीं. दीपिका और उनका परिवर साल 2015 में हुए विंबिल्‍डन फाइनल में जेलीना से मिलता हुआ देखा गया था.
 
दीपिका, नोवाक जोकोविच के साथ साल 2014 में इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग टूर्नामेंट के प्रदर्शन मैच में मिक्‍स डबल्‍स खेल चुकी हैं.
 
दीपिका पिछले दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्‍म 'ट्रिपल एक्‍स' की शूटिंग के लिए लॉस एंजिलिस में ही थीं.
 
बता दें कि हाल के कुछ सालों में जोकोविक के कई महिलाओं से रिश्‍ते होने की खबरें सामने आई हैं. खबरों के अनुसार उनका यूक्रेन की वकील विक्‍टोरिया से भी रिश्‍ता रहा है. ऐसा भी कहा जाता है कि डीजे लेडी ली नाम की एक महिला भी जोकोविच के करीब थीं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Novak Djokovic, Novak Djokovic Affairs, Deepika Padukon, Novak Djokovic Deepika Padukone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com