भारत के सबसे बेहतरीन एंटरटेन्मेंट प्लैटफ़ॉर्म में शुमार ‘हंगामा' ने अपने नए सस्पेंस-थ्रिलर ‘रेड रूम' को लॉन्च किया. इस शो के जरिए बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री डेजी शाह अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं. इस बेहद दिलचस्प सीरीज में उनके साथ अमित गौर, अनुज सचदेव, रीना अग्रवाल और रीवा चौधरी भी दिखाई देंगे. इस सीरीज के में हैरतअंगेज रहस्य, मनोवैज्ञानिक उलझन और भावनात्मक नाटकीयता से दर्शकों का सामना होगा. हर नए मोड़ और नई घटना के सामने आने के साथ ही इस सीरीज में दर्शकों की दिलचस्पी हर एपिसोड के साथ बढ़ती जाएगी.
‘रेड रूम' की रहस्य भरी और दिलचस्प कहानी टिया के इर्द-गिर्द घूमती है और इस किरदार को डेजी शाह ने निभाया है. टिया की नजर एक ऐसे नाइटक्लब पर पड़ती है जो अपने यहां आने वाले मेहमानों को हर तरह से खुश करने की कोशिश में रहता है. लेकिन यहां रंगरलियों से गुलजार होने वाली शाम धोखे और विश्वासघात के एक खेल में बदल जाती है. टिया खुद को एक ऐसी खतरनाक और अनचाही स्थिति में पाती है कि जहां कि हर कोई झूठ बोल रहा है और वह किसी पर भी भरोसा नहीं कर सकती है. इस सीरीज के हर एपिसोड के साथ एक नए राज पर से पर्दा उठेगा और हर एपिसोड से होते हुए दर्शक एक चौंकाने वाले अंत तक पहुंचेंगे और इस यात्रा में वे पूरे समय इस सीरीज का लुत्फ़ लेंगे और इसके साथ बने रहना चाहेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
‘रेड रूम' के साथ टिया की भूमिका में ओटीटी पर डेब्यू करने वाली डेजी शाह का कहना है, “रेड रूम के साथ ओटीटी की पारी की शुरुआत करना बहुत ही बेहतरीन और यादगार अनुभव रहा. इसकी कहानी में कई उतार-चढ़ाव हैं और मुझे बहुत बेसब्री से इंतजार है कि दर्शक मुझे इस तरह की गंभीर और भावनाप्रधान भूमिका में कितना पसंद करेंगे. इस तरह की बेहतरीन कहानी में मुझे चुनने के लिए मैं हंगामा की बहुत शुक्रगुजार हूं क्योंकि इस रोल ने मुझे बतौर अभिनेत्री कुछ नया करने का मौका दिया”.
हंगामा डिजिटल मीडिया के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर संजीव लांबा ने कहा, “रेड रूम, ओरिजनल कॉन्टेन्ट को मौजूदा समय के साथ जोड़े रखने और अलग-अलग तरह का कॉन्टेन्ट देने के हमारे लक्ष्य के साथ मेल खाने वाली सीरीज है. इस दिलचस्प सीरीज में सस्पेंस, क्राइम और थ्रिलर जैसी कई चीजें हैं जो आज के समय के दर्शकों की लगातार नया कुछ देखने की इच्छा को पूरा करती हैं. इस सीरीज के साथ डेजी शाह का ओटीटी पर डेब्यू हो रहा है और हमें उम्मीद है कि यह सीरीज दर्शकों को पसंद आएगी और उनके दिलों पर हमेशा रहने वाला असर छोड़ने में कामयाब होगी”.
इस सीरीज के बारे में अमित गौर का कहना है, “रेड रूम का हिस्सा बनना एक रोमांचक यात्रा रही. इसकी स्क्रिप्ट में सस्पेंस और मनोवैज्ञानिक गहराई है जिसने मुझे एक जटिल और अप्रत्याशित व्यवहार करने वाले किरदार को निभाने का मौका दिया. शानदार ढंग से ओटीटी पर डेब्यू करने वाली डेजी शाह सहित इस शो के अन्य बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करना बहुत कुछ सिखाने वाला अनुभव रहा. मुझे पूरा भरोसा है कि इस शो की कहानी और इसमें आने वाले उतार-चढ़ाव दर्शकों पर अपना जादू दिखाएंगे. मुझे यकीन है कि यह सीरीज बहुत कामयाब होगी”.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं