विज्ञापन

शाहरुख-सलमान-आमिर को छोड़ा पीछे, 55 पार के ये तीन सितारे बने बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर, पहले नंबर पर है 69 साल का 'गबरू'

बॉलीवुड के सबसे व्यस्त सितारों के बारे में जानते हैं, अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं. लेकिन इस लिस्ट में सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान का नाम नहीं. बॉक्स ऑफिस का बाप बनने को तैयार है 69 साल का ये एक्टर.

शाहरुख-सलमान-आमिर को छोड़ा पीछे, 55 पार के ये तीन सितारे बने बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर, पहले नंबर पर है 69 साल का 'गबरू'
बॉलीवुड का सबसे व्यस्त एक्टर है 69 साल का ये सुपरस्टार
नई दिल्ली:

बॉलीवुड का सबसे बिजी एक्टर (Busiest Bollywood Actors) कौन? ये एक ऐसा सवाल है जो अकसर बॉलीवुड सितारों को लेकर आता है. इस सवाल का जवाब आप शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान या ऋतिक रोशन में ढूंढते होंगे. लेकिन इसका जवाब एकदम अलग है. इस फेहरिस्ट में ये चारों सितारों कहीं फिट नहीं बैठते हैं क्योंकि ये साल-दो साल में फिल्में करते हैं, अब हम आपको बॉलीवुड के तीन सबसे व्यस्त सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं और ये तीनों ही 55 पार हैं और इनके पास फिल्मों की लंबी कतार है. आइए एक नजर डालते हैं इन सितारों पर...

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव को जेल से रिहा होने के 35 दिन बाद याद आए मदद करने वाले तेज प्रताप यादव, बोले- 36 बिरादरी...

Latest and Breaking News on NDTV

बॉर्डर 2 में सनी देओल

69 की उम्र में सनी पाजी का जलवा

सबसे व्यस्त एक्टर की इस रेस में नंबर वन पर आए हैं सनी देओल (Sunny Deol). 69 साल के सनी देओल की बॉर्डर 2 कुछ समय पहले रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. अब उनकी आने वाली फिल्मों पर नजर डालें तो इनमें रामायण 1, रामायण 2, गबरू, लाहौर 1947, एंटनी, बाप, जाट 2 और इक्का. इस तरह उनके पास आठ प्रोजेक्ट हैं. रामायण में तो वो हनुमान का किरदार निभाी रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

खिलाड़ी नंबर 2

बॉलीवुड में सबसे व्यस्त एक्टर की दौड़ में 58 साल के अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का नाम दूसरे नंबर पर आता है. अक्षय कुमार साल में औसतन 3-4 फिल्में करते हैं. 2025-26 के शेड्यूल में अक्षय कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. उनकी एक फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही दूसरी शुरू हो जाती है. उनके पास छह फिल्में हैं जिसमें भूत बंगला, हैवान, वेलकम टू जंगल, भागम भाग 2, गोलमाल 5 और हेरा फेरी 3.

Latest and Breaking News on NDTV

अजय देवगन

सिंघम भी है रेस में 

56 साल के अजय देवगन (Ajay Devgn) भी इस लिस्ट में पीछे नहीं हैं. अजय देवगन प्रोडक्शन हाउस चलाने के साथ-साथ डायरेक्टिंग और एक्टिंग दोनों में हाथ आजमाते हैं. उनकी फिल्में जैसे ‘सिंहम' सीरीज या अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स उन्हें व्यस्त रखते हैं. अजय का शेड्यूल इतना टाइट रहता है कि वे कभी-कभी एक ही समय में दो-तीन फिल्मों की प्लानिंग करते दिखते हैं. अजय देवगन की फिल्म का बात करें तो इसमें धमाल 4, दृश्यम 3, रेंजर, शैतान 2 और गोलमाल 5. इस तरह अजय देवगन के पास भी सांस लेने की फुरसत नहीं है. 

बेशक सनी देओल, अक्षय कुमार और अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे व्यस्त एक्टर में से हैं, लेकिन यह भी नहीं भूलना चाहिए कि स्टारडम तो फिल्म की कामयाबी पर टिका होता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com