विज्ञापन

अरिजीत सिंह का गाना नहीं, 57 साल से आशिकों की पहली पसंद है ये गाना, लता मंगेशकर ने कर दिया था रिजेक्ट

70 के दशक का एक ऐसा गाना, जिसे सुनते ही आज भी लोगों के चेहरे खिल उठते हैं. शादी हो, संगीत हो या कोई फैमिली फंक्शन, ये गाना बजते ही माहौल बदल जाता है. दिलचस्प बात ये है कि जिस गाने ने दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया, उसे गाने से पहले खुद लता मंगेशकर ने मना कर दिया था.

अरिजीत सिंह का गाना नहीं, 57 साल से आशिकों की पहली पसंद है ये गाना, लता मंगेशकर ने कर दिया था रिजेक्ट
जब लता ने ठुकराया था ये सुपरहिट गाना

70 के दशक का एक ऐसा गाना, जिसे सुनते ही आज भी लोगों के चेहरे खिल उठते हैं. शादी हो, संगीत हो या कोई फैमिली फंक्शन, ये गाना बजते ही माहौल बदल जाता है. दिलचस्प बात ये है कि जिस गाने ने दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया, उसे गाने से पहले खुद लता मंगेशकर ने मना कर दिया था. बाद में यही गाना इतना बड़ा हिट साबित हुआ कि आज भी उसे हिंदी सिनेमा के सबसे एवरग्रीन गानों में गिना जाता है. गाने की धुन, बोल और स्क्रीन पर दिखी जोड़ी ने लोगों को ऐसा दीवाना बनाया कि 57 साल बाद भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है.

फिल्म ‘दो रास्ते' का सुपरहिट गाना

हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘दो रास्ते' का मशहूर गाने ‘बिंदिया चमकेगी चूड़ी खनकेगी' की जो आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. ये गाना राजेश खन्ना और मुमताज पर फिल्माया गया था और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया. गाने की धुन, बोल और लता मंगेशकर की आवाज ने इसे खास बना दिया. यही वजह है कि आज भी शादी और संगीत पार्टियों में ये गाना जरूर सुनाई देता है.

मुमताज को कहा जाता था लकी चार्म

मुमताज अपने दौर की सबसे खूबसूरत और चुलबुली अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं. शुरुआत में उन्हें सिर्फ स्टंट फिल्मों की एक्ट्रेस माना जाता था, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई. 70 के दशक में उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का ‘लकी चार्म' तक कहा जाने लगा था. जिस फिल्म में वो नजर आती थीं, उसका संगीत और बॉक्स ऑफिस दोनों शानदार माने जाते थे.

लता जी ने पहले क्यों किया था मना

कहा जाता है कि लता मंगेशकर गानों को लेकर काफी चुनिंदा थीं. वो वही गाने गाती थीं जो उनकी पसंद और स्टाइल के मुताबिक होते थे. जब संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने उन्हें ये गाना सुनाया तो उन्हें लगा कि ये थोड़ा ज्यादा कमर्शियल और हल्का है. इसी वजह से उन्होंने शुरुआत में इसे गाने से मना कर दिया था. हालांकि बाद में रिकॉर्डिंग के दौरान उन्होंने अपनी आवाज से इस गाने में ऐसी मिठास घोल दी कि ये उनके सबसे यादगार गीतों में शामिल हो गया. गाने के बीच उनकी हंसी और चुलबुलापन लोगों को आज भी बेहद पसंद आता है.

गाने ने दिलाए अवॉर्ड और पहचान

इस गाने के लिए लता मंगेशकर को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था. वहीं गाने में मुमताज की नारंगी साड़ी भी इतनी मशहूर हुई कि बाजार में वैसी साड़ी की मांग बढ़ गई थी. यही वजह है कि ये गाना सिर्फ संगीत ही नहीं, बल्कि फैशन और फिल्मों की यादों का भी खास हिस्सा बन गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lata Mangeshkar, Bindiya Chamkegi, Bindiya Chamkegi Song, Lata Mangeshkar Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com