विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2021

नोरा फतेही ने फनी अंदाज में शेयर किया वीडियो, फैन्स हुए लोटपोट- देखें Video

नोरा फतेही का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में उनका फनी अंदाज नजर आ रहा है.

नोरा फतेही ने फनी अंदाज में शेयर किया वीडियो, फैन्स हुए लोटपोट- देखें Video
नोरा फतेही का फनी वीडियो वायरल
  • नोरा फतेही का फनी डांस वीडियो वायरल
  • चुलबुले अंदाज में नजर आईं नोरा
  • भुज द प्राइड ऑफ इंडिया जल्द होगी रिलीज
नई दिल्ली:

नोरा फतेही ने अपने अंदाज से सभी को दीवाना बना दिया है. बेहद ही कम समय में नोरा फैंस के दिलों पर राज करने लगी हैं. नोरा फतेही भले ही विदेश में जन्मी क्यों ना हों, लेकिन उनका दिल हिंदुस्तानी है. इन दिनों नोरा अपने डांस के साथ ही अपनी फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' को लेकर खास सुर्खियां बटोर रही हैं. बीते दिनों उन्होंने अपना लेटेस्ट फोटोशूट अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था. जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया. वहीं अब हाल ही में नोरा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस अपनी हंसी  रोक नहीं पा रहे हैं. 

नोरा का वीडियो देख लोटपोट हुए फैंस 
नोरा द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में उनका क्यूट अंदाज देखा जा सकता है. वे अपने चुलबुले अंदाज से फैंस का दिल जीत रही हैं. इस वीडियो को अभीतक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, फैंस भी नोरा के अंजाद को देखकर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- "यह काफी फनी है. मैं हंसी  रोक नहीं सकता" वहीं दूसरे यूजर ने उनके स्टाइलिश आउटफिट की तारीफ करते हुए कहा- "आप किसी भी आउटफिट में खूबसूरत दिखाती हैं." बता दें कि नोरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है. मिंट व्लू कलर का ये वनपीस नोरा फतेही पर काफी जंच रहा है.


इस फिल्म में आएंगी नजर
नोरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बॉस से नोरा फतेही का करियर शुरू हुआ था, जिसके बाद उन्हें कई गानों में देखा गया. खासकर 'दिलबर' और 'गर्मी' सॉन्ग ने नोरा फतेही को सबसे खास पहचान दिलाई है. नोरा हाल ही में 'छोड़ देंगे' सॉन्ग में नजर आई थीं. इससे पहले नोरा 'नाच मेरी रानी' सॉन्ग में दिखाई दी थीं. नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी. भुज 11 अगस्त को रिलीज होगी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Funny Video, Bhuj The Pride Of India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com