विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2018

PNB घोटालाः Priyanka Chopra ने नीरव मोदी के साथ खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट, अब नहीं हैं ब्रांड एंबेसेडर

प्रियंका चोपड़ा अब PNB घोटाला मामले में फरार नीरव मोदी की प्रोडक्ट लाइन की ब्रांड एंबेसेडर नहीं हैं.

PNB घोटालाः Priyanka Chopra ने नीरव मोदी के साथ खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट, अब नहीं हैं ब्रांड एंबेसेडर
PNB घोटालाः प्रियंका चोपड़ा ने खत्म किया करार
  • प्रियंका चोपड़ा कर रही हैं क्वांटिको की शूटिंग
  • न्यूयॉर्क में रह रही हैं इन दिनों
  • लिया है ये बड़ा फैसला
नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा अब PNB घोटाला मामले में फरार नीरव मोदी की प्रोडक्ट लाइन की ब्रांड एंबेसेडर नहीं हैं. प्रियंका चोपड़ा ने ब्रांड एंबेसेडर पद को छोड़ दिया है. प्रियंका ने इस संबंध में हुए करार को खत्म कर दिया है. इस बात की जानकारी प्रियंका चोपड़ा के प्रवक्ता ने दी है. एएनआई के हवाले से खबर आई है कि प्रियंका चोपड़ा ने ब्रांड एंबेसेडर पद से हटने का फैसला लिया है. पीएनबी ने नीरव मोदी से कहा है कि वे 11,300 करोड़ रुपये लौटाने की पुख्ता योजना के साथ आएं. इस घोटाले की वजह से भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक विवादों में आ गया है. 

 
Baaghi 2 Trailer: टाइगर श्रॉफ के एक्शन का दीवाना हुआ PadMan, बताया- वन मैन आर्मी

प्रियंका चोपड़ा पिछले साल जनवरी से नीरव मोदी ज्वैल्स की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर थीं. 35 वर्षीया प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के सीजन 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं. नीरव मोदी पर 11,300 करोड़ रु. के घोटाले का आरोप है और नीरव मोदी के खिलाफ जांच चल रही है. पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)  नीरव मोदी से इस पैसे को वसूल करने की जुगत में लगा है. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PNB Scam, Priyanka Chopra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com