विज्ञापन

निक जोनस हुए बॉलीवुड गानों के दीवाने, इस बार प्रियंका चोपड़ा नहीं माधुरी दीक्षित के गाने पर शेयर किया वीडियो, बोले- दिल की सुनो

बॉलीवुड गानों के दीवाने हुए निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग डांस वीडियो को याद किया और कहा- 'अपने दिल की सुनों' 

निक जोनस हुए बॉलीवुड गानों के दीवाने, इस बार प्रियंका चोपड़ा नहीं माधुरी दीक्षित के गाने पर शेयर किया वीडियो, बोले- दिल की सुनो
प्रियंका चोपड़ा के पति हैं निक जोनस
नई दिल्ली:

आज के दौर में जहां भारतीय सिनेमा की पहुंच दुनिया के हर कोने तक हो चुकी है, वहीं अब विदेशी कलाकार भी बॉलीवुड के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. इंटरनेशनल स्टार्स भी हिंदी गानों की धुन पर झूमते दिखाई देते हैं. इसी कड़ी में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है. इस बीच शुक्रवार को भी उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने एक बार फिर भारतीय फैंस का दिल जीत लिया. दरअसल, निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने पुराने यादगार पलों को याद करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और अपने भाइयों के साथ बॉलीवुड गानों पर डांस करते दिख रहे हैं. 

पुकार के गाने पर शेयर किया वीडियो

वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म 'पुकार' का मशहूर गाना 'के सरा सरा' सुनाई देता है, जिसे माधुरी दीक्षित और प्रभु देवा पर फिल्माया गया था. निक ने इस वीडियो के साथ लिखा- 'अपने दिल की सुनों.' निक जोनस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह पहली बार नहीं है, जब निक ने बॉलीवुड गानों के लिए अपना प्यार जाहिर किया हो. इससे पहले भी उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और अपने भाइयों केविन जोनस और जो जोनस के साथ फिल्म 'कुर्बानी' के सुपरहिट गाने 'आप जैसा कोई' पर डांस करते नजर आए थे. इस वीडियो में चारों की मस्ती और एनर्जी ने फैंस को खूब एंटरटेन किया था. 

ये भी पढ़ें- मुमताज के समधी की 7 फोटो, संडे को नहीं करते थे काम, महीनों सिनेमाघरों से नहीं उतरती थी सुपरस्टार की फिल्म, दामाद भी हैं पॉपुलर एक्टर

बॉलीवुड गानों पर शेयर करते रहते हैं डांस वीडियो

पिछले कुछ महीनों में निक जोनस का बॉलीवुड की ओर झुकाव और भी ज्यादा बढ़ता दिखाई दिया है. उन्होंने एक अन्य वीडियो में अपनी टीम के साथ फिल्म 'धुरंधर' के 'शरारत' गाने पर डांस किया था. इसके अलावा निक ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के गाने 'आवन जावन' पर भी थिरके थे। वहीं अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के गाने 'साजन साजन' पर भी डांस मूव्स दिखाए थे. 

ये भी पढ़ें- समय रैना के इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन फॉलोअर्स, वीडियो पर 26 मिलियन व्यूज, लेकिन सिर्फ इन 2 लोगों को फॉलो करते हैं कॉमेडियन

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nick Jonas, Priyanka Chopra, Nick Jonas Video, Nick Jonas Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com