विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2020

निक जोनास ने 'आंख मारे' सॉन्ग पर यूं किया डांस, प्रियंका चोपड़ा हो गईं इंप्रेस... देखें Video

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इंप्रेस करने के लिए निक जोनास (Nick Jonas) ने किया धमाकेदार डांस, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

निक जोनास ने 'आंख मारे' सॉन्ग पर यूं किया डांस, प्रियंका चोपड़ा हो गईं इंप्रेस... देखें Video
निक जोनास (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • निक जोनास ने प्रियंका के लिए किया डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) विदेश में रहने के बाद भी अपने देश के काफी करीब है और हर बार निक जोनास भी अपने देसी अंदाज से प्रियंका को भारत की याद दिला देते हैं. हालांकि, इस बार निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को बिल्कुल ही अलग अंदाज में 'वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day)' पर इंप्रेस करने की कोशिश की है. दरअसल, निक और प्रियंका ने 'आंख मारे (Aankh Maare)' सॉन्ग पर खूब डांस किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. 

मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें में दिखाया ऐसा अंदाज, फैन्स ने लगा दी कमेंट की बौछार... देखें Photos


इस वीडियो को निक जोनास (Nick Jonas) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंस से शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पूरी मस्ती के साथ 'आंख मारे (Aankh Maare)' सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं. निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

Bigg Boss 13: यह कंटेस्टेंट 10 लाख रुपये लेकर फिनाले की रेस से हुआ बाहर, नाम जानकर रह जाएंगे दंग

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर फरहान अख्तर, एक्ट्रेस जायरा वसीम (Zaira Wasim) और एक्टर रोहित शराफ अहम भूमिका में दिखाई दिये थे. इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में करीब 3 साल बाद कदम रखा था. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता हैं, और उन्होंने लगभग 55 से अधिक फिल्मों में काम किया है. प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी टीवी अभिनय की शुरुआत हिट सीरीज 'क्वांटिको' से की, जो एबीसी पर तीन सीजन के लिए प्रसारित हुई.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nick Jonas, Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Video Viral, Priyanka Chopra Video, Nick Jonas Dance On Aankh Maare Song, Aankh Maare Song, Nick Jonas Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com