विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2021

जमीला जमील को प्रियंका चोपड़ा समझ बैठा यूजर, निक जोनस से तलाक का पूछा सवाल तो एक्ट्रेस ने यूं दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा वाकया देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया.

जमीला जमील को प्रियंका चोपड़ा समझ बैठा यूजर, निक जोनस से तलाक का पूछा सवाल तो एक्ट्रेस ने यूं दिया जवाब
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की फाइल फोटो
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा वाकया हुआ है, जिसे देखने के बाद सभी हैरान हो गए. दरअसल, एक ब्रिटिश एक्ट्रेस जमीला जमील ( Jameela Jamil) को प्रियंका चोपड़ा समझते हुए एक यूजर ने ट्वीट करते हुए पूछा, "निक जोनास और जमीला जमील का तलाक हो गया ?"  इस पर 'द गुड प्लेस' एक्ट्रेस जमीला जमील ने जवाब देते हुए ट्वीट किया, "एक भारतीय महिला प्रियंका चोपड़ा जो मेरी तरह बिल्कुल भी नहीं दिखती, मुझे लगता है कि वह दोनों साथ है और बहुत अच्छे और खुश हैं''. जमीला के इस ट्वीट को प्रियंका चोपड़ा ने रिट्वीट करते हुए लिखा-- LOL साथ ही कई फनी और लव वाली इमोजी बनाई. 

जमीला जमील (Jameela Jamil) एक ब्रिटिश एक्ट्रेस होने के साथ- साथ, मॉडल और एक सोशल एक्टिविस्ट  हैं. वह कॉमेडी सीरीज़ द गुड प्लेस में अपने शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं और एक होस्ट और जज के तौर पर प्लेइंग इट स्ट्रेट, फ्रेशली स्क्वीज़्ड, द मिसरी इंडेक्स और लीजेंडरी जैसे शोज में काम कर चुकी हैं. 

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कोई दूसरी एक्ट्रेस को प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) समझ लिया गया है. इससे पहले भी कुछ साल पहले एबीसी नेटवर्क जो क्वांटिको को प्रासरित करता था उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के बजाय युक्ता मुखी की फोटो इस्तेमाल कर ली थी. इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा की जगह लेखक और एक्ट्रेस पद्मा लक्ष्मी की फोटो मैगजीन पर छाप दी गई थी. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की अगर बात करें तो . दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं.  इस जोड़े ने साल 2018 में 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ईसाई और हिंदू समारोहों के अनुसार शादी रचाई. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nick Jonas, Jameela Jamil, Priyanka Chopra, Jameela Jamil Nick Jonas Divorce
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com