- प्रियंका और निक में है 10 साल का एज गैप
- निक जोनास ने कही यह बात
- अकसर फोटो और वीडियो होते हैं वायरल
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की जब से शादी हुई है, दोनों के एज गैप को लेकर हमेशा बात होती आई है. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 37 साल की हैं जबकि अमेरिकी सिंगर निक जोनास की उम्र 27 साल है. लेकिन निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की केमेस्ट्री कमाल की है, और दोनों एक साथ खूब जमते भी हैं. लेकिन निक जोनास (Nick Jonas) ने पहली बार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के उम्र में उनसे दस साल बड़े होने को लेकर रिएक्शन दिया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
निक जोनास (Nick Jonas) ने हाल ही में रियलिटी शो 'द वॉयस (The Voice)' को जज करना शुरू किया है, और वह इसमें नए कोच तथा जज हैं. 'द वॉयस' में निक जोनास के अलावा जॉन लेजंड और ब्लेक शेल्टन भी कोच हैं. निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ एज गैप की बात अपने प्रतिद्वंद्वी कोच केली कलार्कसन के साथ बातचीत के दौरान दी. ऑडिशन के दौरान एक शख्स आया और उसी दौरान उम्र को लेकर यह चर्चा शुरू हो गई. यह शख्स एक पास्टर था और निक ने बताया कि उन्हें क्रिश्चयन ग्रुप का सॉन्ग खूब पसंद आया. यही नहीं उन्होंने कुछ लाइनें गुनगुना भी दीं. इस पर उस शख्स ने निक को 'ओल्ड स्कूल' कहा. इस पर केली ने निक जोनास से पूछा कि 'मैं 37 की हूं और तुम 27 के, है न?' इस पर निक ने तुरंत जवाब दिया, और बोले- 'मेरी बीवी 37 साल की हैं और यह बहुत ही कूल है.' इस तरह उन्होंने सबकी बोलती बंद कर दी.
मौनी रॉय ने इन दो बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ खेली होली, Video हुआ वायरल
हालांकि इस एज गैप को लेकर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पहले ही साफ कर चुकी हैं कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है और लोगों की बातें भी उनके लिए कोई मायने नहीं रखती है. वैसे भी प्रियंका और निक जोनास (Nick Jonas) की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं