Kane Williamson: कीवी कैप्टन केन विलियमसन दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज में शुमार किए जाते हैं. टी 20 के दौर में भी केन विलियमसन अपने कॉपी बुक स्टाइल में बैटिंग करना पसंद करते हैं. उन्हें अपने बैटिंग टेक्नीक पर पूरा भरोसा है. केन विलियमसन को विराट कोहली, जो रूट और स्टीव स्मिथ के साथ फैब 4 की श्रेणी में शामिल किया जाता है. बीते दिन जब क्रिकेट वर्ल्ड कप (World Cup 2023) के सेमी फाइनल (Semi Final) में भारत और न्यूजीलैंड (India Vs New Zealand) के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. इस बीच आपको बताने जा रहे हैं न्यूजीलैंड क्रिकेट कप्तान केन विलियमसन की लव स्टोरी और उनकी ब्यूटीफुल लेडी लव के बारे में.क्रिकेट के अलावा उनकी लव लाइफ भी काफी दिलचस्प है. उनकी पार्टनर सारा रहीम हैं और दोनों 2015 से साथ हैं.
कपल के दो बच्चे हैं. साराह रहीम 2020 में एक बेटी को जन्म दिया था. 2022 में कपल के यहां एक बेटा हुआ है. भी है. केन विलियमसन ने इंस्टाग्राम पर शेयर अपनी बेटी का वीडियो भी शेयर किया था.
केन विलियमसन और सारा साल 2015 यानी लगभग 8 साल से एक साथ हैं. उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते पर आधिकारिक तौर पर टिप्पणी नहीं की, लेकिन इसकी पुष्टि तब हुई जब उन्होंने हाथों में हाथ डाले क्रिकेट इवेंट्स में एक साथ भाग लेना शुरू किया. सारा अपने जीवन के प्यार के साथ 2016 में ऑकलैंड में एक अवार्ड नाइट में भी गई थीं, जहां विलियमसन को साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं