विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2019

Neha Kakkar ने स्टेज पर दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, Video ने मचाई धूम

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के म्यूजिकल वीडियो ने फिर धूम मचा दी है. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Neha Kakkar ने स्टेज पर दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, Video ने मचाई धूम
  • नेहा कक्कड़ का धमाकेदार म्यूजिकल वीडियो
  • वीडियो ने मचाया धमाल
  • लोग झुमने को हो गए मजबूर
नई दिल्ली:

सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपनी धमाकेदार सिंगिंग के लिए जानी जाती हैं. उनकी आवाज का जादू लोगों के बीच खूब चलता है. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) देशभर में कंसर्ट करती हैं और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar)  का फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी आवाज का जादू बिखेर रही हैं.  नेहा कक्कड़ को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर अपने हिट सॉन्ग को गा रही है और लोग उनके गानों पर खूब झूम रहे हैं. नेहा कक्कड़ ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उनके इस वीडियो को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है.

बीजेपी नेता एमजे अकबर ने बोला, 'मैं भी चौकीदार', तो इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on

 

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के इस वीडियो को अभी तक करीब 7 लाख बार देखा जा चुका है और इसे देखने का सिलसिला अभी जारी है. नेहा कक्कड़ की आवाज जितनी पॉपुलर है उतना ही उनका डांस भी लोगों को खूब भाता है. नेहा कक्कड़ अपनी डांसिंग स्किल के लिए भी पहचान रखती हैं.  नेहा कक्कड़ आए दिन सोशल मीडिया पर अपने इवेंट्स के वीडियो शेयर करती रहती हैं और उनके वीडियो धूम मचा देते हैं. नेहा कक्कड़ का यह म्यूजिकल वीडियो म्यूजिक मिर्ची अवॉर्ड का है.

सारा अली खान के साथ Kiss वीडियो हुआ लीक तो कार्तिक आर्यन ने कही यह बात... देखें Video

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on

 

बता दें कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) दिल्ली की रहने वाली हैं और बचपन से सिंगिंग कर रही हैं. 30 वर्षीया नेहा कक्कड़ ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में 2006 में हिस्सा लिया था और वे इस शो की जज भी कर चुकी हैं. कुछ दिन पहले ही नेहा कक्कड़ ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से ब्रेकअप की खबर दी थी, और वे कई मौकों पर काफी इमोशनल भी होती नजर आई थीं. लेकिन अब वे अपने करियर पर फिर से तेज रफ्तार से दौड़ रही हैं.

 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com