विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2020

नेहा कक्कड़ के नए अंदाज ने TikTok पर मचाई धूम, बार-बार देखा जा रहा Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का यह टिकटॉक वीडियो (TikTok Video) जमकर वायरल हो रहा है.

नेहा कक्कड़ के नए अंदाज ने TikTok पर मचाई धूम, बार-बार देखा जा रहा Video
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का टिकटॉक वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन सिंगिंग से धाक जमाने वाली नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. उनके कुछ वीडियो टिकटॉक (TikTok) पर खूब धमाल मचा रहे हैं. इन वीडियो में नेहा कक्कड़ का नया अंदाज देखने को मिल रहा हैं. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Video) के वीडियो वैसे भी खूब धमाल मचाते हैं और इन वीडियो ने भी धूम मचा दी है. नेहा कक्कड़ के वीडियो पर फैन्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. 

दीपिका पादुकोण ने TikTok पर दिया एसिड अटैक लुक का चैलेंज, तो यूं ट्रोल हुईं 'छपाक' की एक्ट्रेस

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) टिकटॉक पर भी काफी मशहूर हैं. सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म पर उनके 13 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. बॉलीवुड सिंगर अपने इवेंट्स की जानकारी फैन्स से जरूर शेयर करती हैं. हाल ही में उनका 'पूछदा सॉन्ग' भी रिलीज हुआ था, जिसने यूट्यूब पर खूब धमाल मचाया था.

शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ ट्रक ड्राइवर ने दर्ज कराई FIR, लगाया ये आरोप

@nehakakkar

Papaaaaaa #NehaKakkar #DuetWithNehu tiktok_india #LoveTikTok

♬ original sound - Neha Kakkar


बता दें कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) दिल्ली की रहने वाली हैं और बचपन से सिंगिंग कर रही हैं. नेहा कक्कड़ ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल (Indian Idol) में 2006 में हिस्सा लिया था और वे इस शो को इस समय जज भी कर रही हैं. इससे पहले नेहा कक्कड़ ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से ब्रेकअप की खबर दी थी, और वे कई मौकों पर काफी इमोशनल भी होती नजर आई थीं. लेकिन अब वे अपने करियर पर फिर से तेज रफ्तार से दौड़ रही हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Tiktok Video, Neha Kakkar Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com