विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2020

नेहा कक्कड़ को रियलिटी शो पर बनाने पड़ गए गोबर के उपले, नाक-मुंह सिकोड़ते हुए सिंगर का Video हुआ वायरल

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) को सारेगामापा लिटिल चैंप्स के स्टेज पर बनाने पड़ गए गोबर के उपले, वीडियो हुआ वायरल.

नेहा कक्कड़ को रियलिटी शो पर बनाने पड़ गए गोबर के उपले,  नाक-मुंह सिकोड़ते हुए सिंगर का Video हुआ वायरल
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने बनाए गोबर के उपले
  • नेहा कक्कड़ का वीडियो हुआ वायरल
  • सिंगर ने बनाए गोबर के उपले
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की सिंगिंग क्वीन नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वह अकसर अपने फोटो और वीडियो से फैन्स के दिलों को जीत लेती हैं. लेकिन हाल ही में सिंगर का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, इस वीडियो में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Video) पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स (SaReGaMaPa Lil Champs) के स्टेज पर गोबर से उपले बनाती नजर आ रही हैं. बता दें, सारेगामापा लिटिल चैंप्स ने लॉकडाउन के बाद एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है. चाहे 18 जुलाई को प्रसारित हुआ भव्य कमबैक एपिसोड हो या फिर पिछले वीकेंड दिखाया गया माइथोलॉजिकल स्पेशल एपिसोड हो, इन टैलेंटेड प्रतिभागियों ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है. 


वहीं, अब सारेगामापा लिटिल चैंप्स में कक्कड़ भाई-बहन यानी नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar), टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) और सोनू कक्कड़ इस शो के रक्षाबंधन स्पेशल  एपिसोड में आकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाएंगे. अब शो के दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, जब एक बच्चे ने सिंगर नेहा से यह कहा कि वह अपने गांव में दोस्तों के साथ आपके गाने सुनकर गोबर से उपले बनाता है, तो इस पर नेहा काफी खुश हो गईं. लेकिन इसी के साथ ही बच्चे ने सिंगर से उपले बनाने की रिक्वेस्ट कर डाली. बच्चे की यह बात सुनकर नेहा कक्कड़ नाक-मुंह सिकोड़ने लगीं. 


आखिरकार नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) और जावेद अली के साथ मिलकर गोबर से उपले बना ही दिए. नेहा कक्कड़ के इस वीडियो पर अब फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में सिंगर का नया गाना 'दिल को करार आया' रिलीज हुआ है. इस गाने में सिद्धार्थ शुक्ला और नेहा शर्मा की जोड़ी खूब लोकप्रियता बटोर रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Making Cow Dung Cake, Neha Kakkar Made Cow Dung Cake, SaRaGaMaPa Lil Chapms Show, Himesh Reshammiya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com