विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2020

नेहा कक्कड़ ने करवा चौथ पर दिखाया ऐसा अंदाज, पति संग पंजाबी गाने पर यूं झूमती दिखीं सिंगर- देखें Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने करवा चौथ (Karva Chauth) के मौके पर यह वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है.

नेहा कक्कड़ ने करवा चौथ पर दिखाया ऐसा अंदाज, पति संग पंजाबी गाने पर यूं झूमती दिखीं सिंगर- देखें Video
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने हाल ही में रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) संग शादी रचाई है. उनकी शादी की तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचाकर रख दी. करवा चौथ (Karva Chauth) के मौके पर भी नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने एक वीडियो शेयर किया, जो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में नेहा कक्कड़ लाल सूट और लाल चूड़ा पहने हुए पंजाबी गाने पर पति रोहनप्रीत सिंह संग झूमती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Video) का अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.

शख्स ने Sonu Sood से कहा- मेरा बर्थडे भी शाहरुख खान जैसा मनवा दो, एक्टर ने यूं दिया जवाब...देखें Tweet

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने इस वीडियो को करवा चौथ (Karva Chauth) की शाम फैन्स के बीच शेयर की थी. अभी तक उनके वीडियो को इंस्टाग्राम पर 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैन्स उनके नए अंदाज पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. नेहा कक्कड़ बीते अक्टूबर महीने में राइजिंग स्टार फेम रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) संग शादी के बंधन में बंधीं. दोनों की जोड़ी ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. 

Shilpa Shetty पूजा के लिए पहुंचीं अनिल कपूर के घर, थाली संभालते हुए फोटोग्राफर से बोलीं- रुको, पास मत...

बता दें कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के रिलेशनशिप की जानकारी दी थी. उन्होंने राइजिंग स्टार फेम रोहनप्रीत के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, "आप मेरे हो..." नेहा के अलावा खुद रोहनप्रीत सिंह ने भी उनके साथ फोटो शेयर कर अपना प्यार जाहिर किया था. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह हाल ही में एक गाने में भी नजर आए हैं, जिसका नाम है नेहू दा व्याह. इस गाने में भी नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी कमाल की लग रही है. फैंस भी उनके सॉन्ग नेहू दा व्याह को खूब पसंद किया. 

Egg Masala Curry Recipe | कैसे बनाएं एग करी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Funny Video, Neha Kakkar Dance Video, Karva Chauth, Neha Kakkar Video Of Karva Chauth, Neha Kakkar And Rohanpreet Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com