विज्ञापन
This Article is From May 11, 2018

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने फिर चौंकाया, शादी के दिन ही हनीमून के लिए हुए रवाना; देखें वीडियो

नेहा धूपिया और अंगद बेदी विवाह बंधन में बंध गए हैं, और दोनों को शादी के थोड़ी देर बाद ही एयरपोर्ट पर देखा गया. जी हां, नेहा और अंगद दोनों अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं.

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने फिर चौंकाया, शादी के दिन ही हनीमून के लिए हुए रवाना; देखें वीडियो
नेहा धूपिया और अंगद बेदी
  • 10 मई को हुई है दोनों की शादी
  • बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं अंगद
  • अमेरिका के लिए हुए रवाना
नई दिल्ली: नेहा धूपिया और अंगद बेदी विवाह बंधन में बंध गए हैं, और दोनों को शादी के थोड़ी देर बाद ही एयरपोर्ट पर देखा गया. नेहा और अंगद दोनों अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं. इस तरह नवविवाहित जोड़ा शादी की रात ही हनीमून पर चला गया. कुछ जगह कहा जा रहा है कि वे कुछ प्रोफेशनल कमिटमेंट्स भी पूरे करने जा रहे हैं, जिनमें एक चैरिटी इवेंट भी शामिल है. लेकिन शादी की रात ही विदेश चले जाना वाकई हैरत करने वाला है क्योंकि नेहा धूपिया और अंगद पहले ही सोशल मीडिया पर शादी का ऐलान करके सबको चौंका चुके हैं. सबको उम्मीद थी कि वे शादी के रिसेप्शन और अन्य फंक्शंस के बारे में जानकारी देंगे लेकिन वे तो विदेश के लिए रवाना हो गए.

मेहंदी के समय कुछ इस अंदाज में नजर आईं नेहा धूपिया, देखें Photos
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


नेहा धूपिया और अंगद बेदी का पुराना Video हुआ Viral, इस अंदाज में मस्ती करते आ रहे नजर

दोनों को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखा गया और उनका ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है. नेहा धूपिया नीली ड्रेस में नजर आ रही हैं, उनके हाथ में चूड़ा है. हालांकि कल स्टेटमेंट जारी करके कहा गया था कि मुंबई में शादी से जुड़े कई अन्य मौकों को सेलिब्रेट किया जाएगा. अन्य किसी तरह की जानकारी अभी तक नहीं दी गई है और सब कुछ इतनी जल्दी हो रहा है कि फैन्स भी समझ नहीं पा रहे हैं.
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी में शामिल हुए ये क्रिकेटर, यूं जश्न मनाता नजर आया Couple; देखें Photo

अंगद और नेहा की दोस्ती लंबे समय से चल रही थी. कल दिल्ली में हुई उनकी शादी को आनंद कारज की रस्मों से संपन्न किया गया और इस शादी समारोह को काफी गुपचुप ढंग से अंजाम दिया गया. हालांकि विवाह समारोह में अजय जडेजा और आशीष नेहरा जैसे क्रिकेटर जरूर नजर आए. लेकिन नेहा बॉलीवुड के अपने साथियों को कब पार्टी देंगी यह सवाल जरूर सोचने वाला है. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Dhupia Honeymoon, Angad Bedi, Neha Dhupia Angad Bedi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com