नवाजुद्दीन सिद्दीकी और ऋचा चड्ढा
- 15 दिसंबर को होगा मुकाबला
- कॉमेडी और क्राइम थ्रिलर का है टकराव
- चार साल बाद रिलीज हो रही है नवाज की फिल्म
नई दिल्ली:
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘मॉनसून शूटआउट’ चार साल के बाद रिलीज होने जा रही है. लेकिन फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्स’ के साथ मुकाबले में फंस गई है. पहले फिल्म को 22 दिसंबर को रिलीज किया जाना था. लेकिन इस दिन ‘टाइगर जिंदा है’ रिलीज हो रही है. इसलिए फिल्म को एक हफ्ते पहले रिलीज कर दिया गया. लेकिन 15 दिसंबर को ‘फुकरे’ का सीक्वल ‘फुकरे रिटर्न्स’ रिलीज हो रही है. इस तरह कॉमेडी और क्राइम थ्रिलर के बीच मुकाबला फंस गया है.
यह भी पढ़ें : नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने चार साल पहले की थी ये चाहत, दिसंबर में होगी पूरी
यह मुकाबला दिलचस्प होगा क्योंकि नवाजुद्दीन की फिल्म जहां डार्क थ्रिलर है, और दुनियाभर के फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है. वहीं पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा की फिल्म कॉमेडी है. ऐसे में दोनों ही फिल्मों के अलग-अलग ऑडियंस हैं. वैसे भी दिसंबर पहले से ही काफी टाइट भी चल रहा है क्योंकि पहली दिसंबर को ‘पद्मावती’ रिलीज हो रही है. संजय लीला भंसाली की फिल्म को लेकर काफी हाइप है. ऐसे में उसके आगे दो हफ्ते तक कोई फिल्म नहीं है. इसलिए सिर्फ 15 दिसंबर की ही तारीख बचती है क्योंकि उसके बाद सलमान खान की फिल्म है. उनके आगे आना कोई नहीं चाहेगा. वैसे भी सलमान खान के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘किक’ जैसी दो फिल्में कर चुके हैं. इसलिए वे उनसे कोई पंगा नहीं लेना चाहेंगे.
यह भी पढ़ें : Fukrey Returns Trailer: फिर लौटा फुकरों का गैंग, भोली पंजाबन के इश्क में डूबा है चूचा
‘फुकरे रिटर्न्स’ यूथ ओरियंटेड कॉमेडी है और इसका पहला पार्ट भी सुपरहिट रह चुका है. इस तरह फिल्म के लिए सिक्योर वीक चुना गया था. लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि दोनों फिल्मों का जॉनर अलग है. इसलिए दोनों को ही ऑडियंस मिल जाएंगे. अब नतीजे देखना दिलचस्प होगा.
Video : नवाजुद्दीन सिद्दीकी से उनकी एक्टिंग और असल जिंदगी की बातें
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Nawazuddin Siddiqui, Fukrey Returns