विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2017

बाल ठाकरे की बायोपिक 'ठाकरे' का First Look रिलीज, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शानदार अपियरेंस

नवाजुद्दीन सिद्दीकी नई पेशकश के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हो गए हैं.

बाल ठाकरे की बायोपिक 'ठाकरे' का First Look रिलीज, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शानदार अपियरेंस
  • बाल ठाकरे पर बनने वाली फिल्म का टीजर रिलीज
  • लीड रोल में होंगे नवाजुद्दीन सिद्दिकी
  • 23 जनवरी 2019 को होगी रिलीज
नई दिल्ली: नवाजुद्दीन सिद्दीकी नई पेशकश के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हो गए हैं. ऊर्दू लेखक मंटो की बायोपिक करने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बायोपिक नजर आने वाले हैं और इसका फर्स्ट लुक रिलीज भी हो गया है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी शिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे बनकर सिल्वरस्क्रीन पर आ रहे हैं. हालांकि कहा जा रहा था कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस फिल्म को नहीं कर रहे हैं. लेकिन टीजर आने के बाद सारे कयासों को विराम लग गया है. शानदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का फिल्म में गेटअप भी कमाल है, और पूरी तरह से ही बाला साहेब ठाकरे जैसे लग रहे हैं.

पढ़ें: Monsoon Shootout के ट्रेलर में आपके इशारों पर चलेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

'ठाकरे' नाम की इस फिल्म को अभिजीत फांसे ने डायरेक्ट किया है और इसे संजय राउत ने प्रेजेंट किया है. टीजर की शुरुआत ही दंगे के सीन के साथ होती है, जिसमें एक रोता हुआ बच्चा दिखाया गया है. जिसके पास एक पेट्रोल बम आकर फटता है, और उसके बाद दंगों का सीन आ जाता है. इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी बाला साहेब के रोल में दिख रहे हैं और एकदम उनके अंदाज में ही अपार जनसमूह का अभिवादन करते दिख रहे हैं.



बाला साहेब के रोल के लिए नवाजुद्दीन को चुना जाना इस टीजर को देखने के बाद राइट चॉयस लग रहा है. वे जिस अंदाज में दिख रहे हैं, उसमें पहचान पाना बहुत ही मुश्किल है. फिल्म 23 जनवरी को बाला साहेब के जन्मदिवस के मौके पर रिलीज होगी.

VIDEO: 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' के कलाकारों से खास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawazuddin Siddiqui, Bal Thackeray, Bal Thackeray Film, Shiv Sena, Bal Thackeray Biopic, Samna, 23 January 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com