हैदराबाद में देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गई राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री श्वेता बसु ने पुलिस को बताया कि फिल्में न मिलने और पैसों की कमी होने की वजह से वह इस धंधे में आई।
कार्य बल के अधिकारियों ने 31 अगस्त को बंजारा हिल्स इलाके के एक होटल में छापेमारी कर एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया था।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गिरोह में अभिनेत्री श्वेता बसु शामिल थी, जो साल 2002 में फिल्म 'मकड़ी' के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी है। वह फिल्म 'इकबाल' में भी नजर आई थीं। इसके अलावा 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' और 'डरना जरूरी है' में भी श्वेता ने अभिनय किया। वह एकता कपूर के लोकप्रिय सीरियल 'कहानी घर-घर की' में भी बाल कलाकार के रूप में काम कर चुकी थी।
अभिनेत्री के एजेंट के तौर पर काम करने वाले टॉलीवुड के सहायक निदेशक बालू को गिरफ्तार कर लिया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एन कोटी रेड्डी ने आज कहा कि पूछताछ के दौरान अभिनेत्री ने कहा कि फिल्में न मिलने और पैसों की कमी होने से वह देह व्यापार में आई। रेड्डी ने कहा, अभिनेत्री पीड़ित है, उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। उसे एक बचाव गृह में भेजा गया है, जबकि बालू को अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं