- नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है
- नाना पाटेकर गोवा स्थित घर पर बेहोश पाए गए थे. उनको डॉक्टरों ने 45 मिनट तक CPR दिया था
- डॉक्टरों ने 5 बजकर 20 मिनट पर नाना पाटेकर को मृत घोषित किया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर हैरान कर देने वाली है. हर कोई यही सोच रहा है कि आखिर उनको हुआ क्या. उनकी बीमारी की कई खबर नहीं थी. फिर अचानक उनके साथ हुआ क्या. नाना पाटेकर 75 साल के थे. उनकी गिनती दिग्गज अभिनेताओं में होती थी. उनकी मौत की वजह सामने आ गई है. जानकारी के मुताबिक उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है. वह गोवा में अपने परिवार के साथ रहते थे.
कार्डियक अरेस्ट से हुई नाना पाटेकर की मौत
अभिनेता नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए थे. परिवार के सदस्य उनको तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. शुरुआती जांच के मुताबिक, उनको जबरदस्त कार्डियक अरेस्ट हुआ था. अस्पताल में बाद डॉक्टरों ने उन्हें होश में लाने की करीब 45 मिनट तक कोशिश की , लेकिन ये कोशिश काम नहीं आई. उनके शरीर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. गुरुवार सुबह 5:20 बजे उनको मृत घोषित कर दिया गया.

सुबह 4 बजे नाना के घर पहुंची थी एंबुलेंस और डॉक्टर्स की टीम
गोवा के जिस अस्पताल में नाना पाटेकर को इलाज के लिए ले जाया गया था वहां के एक डॉक्टर शेखर सालकर ने बताया कि अस्पताल में गुरुवार तड़के लगभग 4 बजे एक कॉल आई थी, जिसके बाद उनके घर पर एंबुलेंस और डॉक्टर की टीम भेजी गई. घर पर ही उनको करीब 45 मिनट तक कार्डियक मसाज दिया गया.लेकिन उनके शरीर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. फिर उनको अस्पताल लाया गया. 5 बजकर 20 मिनट पर उनको मृत घोषित कर दिया गया. डॉक्टर ने कहा कि आशंका जताई जा रही है कि उनको कार्डियक अरस्ट आया था. हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही असली वजह सामने आ सकेगी.
डॉक्टर ने 45 मिनट तक दिया था CPR
मणिपाल अस्पताल के डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को लगातार 45 मिनट तक CPR देने के बावजूद बचाया नहीं जा सका. एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है. उनके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा.
75 साल की उम्र में भी फिट थे नाना पाटेकर
नाना पाटेकर अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते थे. उन्होंने पिछले दिनों अपनी फिटनेस का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. जिसमें वह लगातार 15 ट्राइसेप डिप्स करते नजर आए थे. इतनी फिटनेस के बावजूद कार्डियक अरेस्ट आना हैरान कर देने वाला है. हालांकि मौत की असली वजह तो पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ सकेगी.
ये भी पढ़ें-नाना पाटेकर का 75 की उम्र में निधन, गोवा के घर में अचानक बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में निधन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं