विज्ञापन

मुन्नाभाई एमबीबीएस का ये एक्टर 10 साल से है लापता, पॉपुलर शोज का रहे चेहरा, आखिरी बार मां से मांगे थे 500 रुपए 

Munnabhai MBBS actor : मुन्नाभाई एमबीबीएस, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, तारक मेहता का उल्टा चश्मा और आहट जैसे शोज का हिस्सा रहा एक्टर 10 साल से लापता है. 

मुन्नाभाई एमबीबीएस का ये एक्टर 10 साल से है लापता, पॉपुलर शोज का रहे चेहरा, आखिरी बार मां से मांगे थे 500 रुपए 
मुन्नाभाई MBBS का ये एक्टर है 10 साल से लापता
नई दिल्ली:

मुन्नाभाई एमबीबीएस बॉलीवुड की हिट फिल्मों में गिनी जाती है, जिसमें सजय दत्त को काफी पसंद भी किया जाता है. जबकि अरशद वारसी सर्किट के रोल में फैंस के दिलों में जगह बनाते हुए नजर आए. लेकिन इस फिल्म में कुछ ऐसे सितारे हैं, जिनकी किस्मत तो चमकी. लेकिन लाइमलाइट की दुनिया से वह गायब हो गए, जिसमें एक्ट्रेस मुमैत खान का भी नाम शामिल है. लेकिन आज हम उनकी नहीं बल्कि उस एक्टर के बारे में बात कर रहे हैं, जो 2000 के फिल्मों में एक जाना पहचाना चेहरा थे. लेकिन आज वह 10 साल से गायब हैं. 

कई पॉपुलर शोज और फिल्मों का  चेहरा रहे विशाल ठक्कर

Latest and Breaking News on NDTV

हम बात कर रहे हैं एक्टर विशाल ठक्कर की, जो मुन्नाभाई के अलावा टैंगो चार्ली, तुम ए डेंजरस ऑब्सेशन और आहट जैसे शोज के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा तारक मेहता के 3 एपिसोड में भी नजर आ चुके हैं. हालांकि फैंस को मुन्नाभाई एमबीबीएस में उनका छोटा सा रोल याद है, जिसमें एक लड़का खुदकुशी कर लेता है. 

ये भी पढ़ें- कपूर खानदान की वो बेटी, जिसने बिजनेस में कमाया खूब पैसा, 45 की उम्र में पकड़ी एक्टिंग की राह 

10 साल से लापता हैं विशाल ठक्कर

Latest and Breaking News on NDTV

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, विशाल ठक्कर 10 साल से लापता हैं. जबकि उनके बारे में अबतक कोई जानकारी नहीं है. कहा गया कि 31 दिसंबर 2015 को विशाल घर से फिल्म देखने के लिए निकले थे. लेकिन वह आज तक वापस नहीं लौटे. रिपोर्ट में कहा गया कि 31 दिसंबर की रात साढ़े 10 बजे वह अपनी मां से 500 रुपए लेकर मुंबई के मुलुंड स्थित घर के लिए निकले थे. वहीं 1 जनवरी 2016 की रात 1 बजे उन्होंने पिता को मैसेज किया कि वह एक पार्टी में जा रहे हैं और सुबह तक लौटेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वह वापस नहीं लौटे. 

गर्लफ्रेंड के साथ आखिरी बार नजर आए विशाल ठक्कर

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस के मुताबिक, विशाल ठक्कर आखिरी बार अपनी गर्लफ्रेंड के साथ 1 जनवरी को 11.45 पर गोडबंदर रोड़ पर नजर आए थे. जहां से उन्होंने अंधेरी में एक शूट के लिए रिक्शा लिया. इसके बाद उनका फोन ऑफ हो गया. जबकि अस्पताल में एक अज्ञात शव मिला, जो एक्टर से मिलते जुलते बताए गए. इसके बाद से एक्टर के बैंक अकाउंट में कोई चेंजस नहीं देखे गए. जबकि गायब होने के 3 महीने पहले विशाल पर गर्लफ्रेंड के कथित रेप के आरोप लगे थे. उनकी गर्लफ्रेंड ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. लेकिन आपसी बातचीत के बाद केस वापस ले लिया गया था. 

ये भी पढ़ें- बेटे की कब्र को साफ करते हुए फूट-फूटकर रोईं सेलिना जेटली, तलाक ने छीन लिया सब, कहा- बच्चों से मिलने तक नहीं दिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com