विज्ञापन

67 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं महाभारत के भीष्म पितामाह, देखें मुकेश खन्ना की जवानी के दिनों की 5 तस्वीरें

67 साल की उम्र में भी मुकेश खन्ना की पर्सनैलिटी में एक रौब नजर आता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टर की जवानी के दिनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

67 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं महाभारत के भीष्म पितामाह, देखें मुकेश खन्ना की जवानी के दिनों की 5 तस्वीरें
मुकेश खन्ना के हैंडसम लुक पर फिदा थी लड़कियां
Social Media
नई दिल्ली:

टीवी पर जब भी सुपरहीरो की बात होती है तो सबसे पहले नाम आता है ‘शक्तिमान' और उसके पीछे खड़े शख्स मुकेश खन्ना का. 90 के दशक में इस किरदार ने उन्हें सिर्फ स्टार नहीं, बल्कि एक आइकॉन बना दिया था. उनकी पर्सनैलिटी, आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस आज भी लोगों के जहन में ताजा है. मुकेश खन्ना हमेशा से अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं और यही अंदाज तब भी देखने को मिला जब ‘शक्तिमान' के रीबूट पर उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी. रणवीर सिंह को लेकर दिया गया उनका बयान विवादों में भी रहा जिसमें उन्होंने उनकी कास्टिंग पर आपत्ति जताई थी. उनकी यही सोच और अलग पहचान उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती है और अब उसी करिश्मे की झलक उनकी पुरानी तस्वीरों में भी साफ नजर आती है. तो चलिए देखते हैं टीवी के ‘शक्तिमान' के यंग दिनों की तस्वीरें.

Latest and Breaking News on NDTV

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मुकेश खन्ना का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा. दिल्ली के थिएटर से शुरुआत करने वाले खन्ना ने लंबे समय तक छोटे-छोटे रोल किए और रिजेक्शन झेले, लेकिन अपनी दमदार आवाज, ठहराव और स्क्रीन प्रेजेंस के दम पर उन्होंने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में जगह बनाई. उनका अनुशासन और क्लासिकल एक्टिंग स्टाइल ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बना.

Latest and Breaking News on NDTV

80 और 90 के दशक में उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी मजबूत पकड़ बनाई. महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार हो या फिर ‘शक्तिमान', दोनों ही रोल्स ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया. खासकर ‘शक्तिमान' ने उन्हें बच्चों का सुपरहीरो बना दिया जहां उनकी सादगी, नैतिकता और दमदार पर्सनैलिटी ने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा.

Latest and Breaking News on NDTV

मुकेश खन्ना हमेशा से अपने बेबाक और बिना लाग-लपेट वाले बयानों के लिए भी जाने जाते हैं. इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, नए एक्टर्स और बदलती सोच पर वह खुलकर अपनी राय रखते हैं जिसकी वजह से कई बार वह विवादों में भी घिर जाते हैं. उनका मानना है कि कलाकार को अपनी इमेज और मूल्यों के साथ समझौता नहीं करना चाहिए और यही बात उन्हें अलग बनाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

यही बेबाकी तब भी देखने को मिली जब ‘शक्तिमान' के रीबूट को लेकर उनका नाम चर्चा में आया. रणवीर सिंह को इस किरदार में कास्ट करने की खबरों पर उन्होंने साफ कहा कि ये रोल हर किसी के बस की बात नहीं है और इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई. कई लोगों ने उनके विचारों का समर्थन किया तो कई ने इसे विवादित भी बताया.

Latest and Breaking News on NDTV

इन सबके बीच उनकी जवानी के दिनों की तस्वीरें भी अक्सर वायरल होती रहती हैं, जिनमें उनका डैशिंग लुक और मजबूत व्यक्तित्व साफ नजर आता है. इन फोटोज को देखकर फैंस कहते हैं कि अपने दौर में उनका लुक इतना दमदार था कि वो किसी भी मामले में आज के स्टार्स, यहां तक कि रणवीर सिंह से भी कम नहीं लगते थे. उनकी यही अलग पहचान और आत्मविश्वास उन्हें आज भी खास बनाता है.

यह भी पढ़ें: गोविंदा का चल रहा था अफेयर, गुस्से में सुनीता आहूजा ने मारी घुटने पर गोली? लाफ्टर शेफ में उगला सच!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com