विज्ञापन

6 साल में जीता दिल, मिस्टर इंडिया बनी वन एंड लास्ट फिल्म, अब ये बच्ची श्रीदेवी जैसी सुंदर, 38 साल बाद देख फैंस इमोशनल

फिल्म मिस्टर इंडिया में एक छोटी सी बच्ची नजर आई थी, जिसने टीना का किरदार निभाया था. इसका मासूम चेहरा और भोली-भाली आंखें जैसे लोगों के जेहन में समा गईं. ये बच्ची अब बड़ी हो चुकी है.

6 साल में जीता दिल, मिस्टर इंडिया बनी वन एंड लास्ट फिल्म, अब ये बच्ची श्रीदेवी जैसी सुंदर, 38 साल बाद देख फैंस इमोशनल
मिस्टर इंडिया की क्यूट टीना यानी हुजान खोदाइजी अब है ब्यूटीफुल गर्ल
Social Media

Mr. India Child Actress Huzaan Khodaiji: जब भी भारतीय सिनेमा में कल्ट फिल्मों की बात होगी, तो अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का नाम जरूर लिया जाएगा. भले ही यह फिल्म 37 साल पहले, 1987 में रिलीज हुई थी, लेकिन इसके डायलॉग, गाने और स्टार कास्ट आज भी फैंस को बहुत पसंद आते हैं. छोटे से बड़ा फिल्म का हर किरदार यादगार है. फिल्म में एक छोटी सी बच्ची नजर आई थी, जिसने फिल्म ने टीना का किरदार निभाया था. इसका मासूम चेहरा और भोली-भाली आंखें जैसे लोगों के जेहन में समा गईं. ये बच्ची अब बड़ी हो चुकी है और अब इसे देख पहचानना मुश्किल है.

फिल्म में टीना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम हुजान खोदाईजी है. 'मिस्टर इंडिया' से हर किसी के दिल में जगह बना लेने वाली हुजान खोदाईजी अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं. उन्होंने अभिनय छोड़कर एक अलग करियर चुना और अब वे ग्लैमर और चकाचौंध की दुनिया से दूर एक सादा जीवन जी रही हैं. हाल में जब उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई तो लोगों के लिए उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा था.

पहली और आखिरी फिल्म मिस्टर इंडिया

'मिस्टर इंडिया' न केवल हुजान खोदाईजी की पहली फिल्म थी, बल्कि उनकी आखिरी फिल्म भी साबित हुई. जहां दूसरे बाल कलाकार बड़े होने पर फिल्मों में करियर बनाने की कोशिश करते हैं, हुजान ने सिर्फ एक फिल्म करने के बाद ही फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी. जब 'मिस्टर इंडिया' रिलीज हुई थी, तब हुजान खोदाईजी सिर्फ 6 साल की थीं. अब वे 43 साल की हैं और दो प्यारी बेटियों की मां हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

वह न केवल फिल्मी दुनिया से दूर हैं, बल्कि सोशल मीडिया से भी दूर रहती हैं. उनका इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल तो हैं, लेकिन वह प्राइवेट है. एक इंटरव्यू में अपने अभिनय करियर के बारे में बात करते हुए, हुजान खोदाईजी ने बताया कि उन्हें मिलने वाली लाइमलाइट और लोगों के ध्यान से शर्मिंदगी महसूस होती थी. उन्होंने ScoopWhoop को बताया, "जैसे ही मैंने फिल्म की शूटिंग पूरी की, मैं मद्रास चली गई. मेरे माता-पिता के कुछ दोस्त कास्टिंग डायरेक्टर थे. मैं ऑडिशन के लिए गई और मेरा चयन हो गया. उसके बाद, मैंने कुछ विज्ञापन भी किए, लेकिन लोगों का ध्यान मुझ पर पड़ने से मुझे सच में बहुत शर्म आती थी."

अब क्या करती हैं हुजान

Latest and Breaking News on NDTV

रिपोर्ट्स के अनुसार, हुजान खोदाईजी मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करती हैं और उन्होंने एक सफल करियर बनाया है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हुजान खोदाईजी Lintas नाम की एक कंपनी में एडवरटाइजिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: जब अमिताभ-विनोद में छिड़ी थी जंग, 70s का यह एक्टर बना 'साइलेंट सुपरस्टार', चुपके से तहस-नहस किया बॉक्स ऑफिस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com