टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं. वे अपने अभिनय के साथ ही अपने फैशन और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं. वहीं अब उनका एक म्यूजिक वीडियो 'डिस्को बलमा' रिलीज हो चुका है. इस वीडियो में मौनी का धमाकेदार डांस फैंस का दिल जीत रहा है. इस गाने को ज़ी म्यूजिक कंपनी पर रिलीज किया गया है इस गाने को असीस कौर और मैलो डी ने मिलकर गया है.
डिस्को बलमा गाना रिलीज
मौनी रॉय (Mouni Roy Video) ने अपने ऑफिशियल इंस्टा एकाउंट पर इस गाने के वीडियो को शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वे ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं. मौनी ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का डॉटेड लहंगा और सिल्वर हेवी वर्क वाला बलून स्लीव्ज़ ब्लाउज पहन रखा है जिसमें वो हमेशा की तरह अपनी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. माथे पर बड़ा सा गोल्डन मांग टीका, आंखों पर मोटे विंग वाला लाइनर और हाथों पर ब्लैक चूड़ियां उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा हैं.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी मौनी
मौनी रॉय (Mouni Roy) के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'पतली कमरिया' गाने में देखा गया था. इसके रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया था. अब वह अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी. इससे पहले मौनी वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' में भी नजर आ चुकी हैं, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस खूब पसंद की गई थी. बता दें कि मौनी ने अपना करियर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से शुरू किया था. मौनी के बॉलीवुड करियर की बात करें तो मौनी ने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बड़े फिल्मों में डेब्यू किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं