विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2020

Mouni Roy मछलियों के साथ-साथ यूं तैरती आईं नजर, Video शेयर कर एक्ट्रेस ने दिखाया समुद्र के अंदर का नजारा

मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने एक वीडियो में मछलियों के साथ तैरती हुई दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरे वीडियो में वह खरगोश को खाना खिलाती नजर आ रही हैं.

Mouni Roy मछलियों के साथ-साथ यूं तैरती आईं नजर, Video शेयर कर एक्ट्रेस ने दिखाया समुद्र के अंदर का नजारा
मौनी रॉय (Mouni Roy) समुद्र में मछलियों के साथ तैरती आईं नजर
  • मौनी रॉय समुद्र में मछलियों के साथ-साथ तैरती आईं नजर
  • बीच पर खरगोश को खाना खिलाती दिखीं एक्ट्रेस
  • मौनी रॉय के फोटो और वीडियो हुए वायरल
नई दिल्ली:

टीवी से बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं और अपने फैंस से जुड़ने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं. मालदीव में रहते हुए मौनी रॉय अपने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर खूब शेयर कर रही हैं. इसी बीच उनके कुछ वीडियो और फोटो लोगों का खूब ध्यान भी खींच रहे हैं. अपने एक वीडियो में मौनी रॉय मछलियों के साथ तैरती हुई दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरे वीडियो में वह खरगोश को खाना खिलाती नजर आ रही हैं. 

मौनी रॉय (Mouni Roy) के इन वीडियो में उनका अंदाज और स्टाइल देख फैंस भी उनकी जमकर तारीफें कर रहे हैं. वीडियो में एक्ट्रेस समुद्र के अंदर का नजारा दिखा रही हैं. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि जहां एक तरफ मौनी रॉय अपने साथियों के साथ समुद्र में तैर रही हैं तो वहीं उनके पास से ही कई सारी मछलियां भी गुजरती हैं, जिनकी तरफ खुद एक्ट्रेस भी इशारा करती हैं. इसके अलावा मौनी का एक और वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह खरगोश को खाना देती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो के अलावा मौनी रॉय ने अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें वह दोस्तों के साथ सनबाथ लेती दिखाई दे रही हैं.

मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपनी इस पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, "जन्मदिन के साथी... गौतम बुद्धा ने एक बार कहा था, अपने आप में निवेश करो, ध्यान करो, पढ़ो, स्वस्थ खाना खाओ, पानी पियो, अपना वक्त प्रकृति के बीच बिताओ और भी काफी चीजें. उन्होंने यह भी कहा था, "अपनी जिंदगी में किसी पर भी इल्जाम मत डालना. अच्छे लोग आपको खुशियां देंगे तो बुरे लोग आपको अनुभव देंगे. घटिया लोग आपको जिंदगी का पाठ सिखाएंगे और बेस्ट लोग आपको जिंदगी में ढेर सारी यादें देंगे." बता दें कि एक्ट्रेस ने इसके अलावा भी अपनी कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे, जो खूब वायरल भी हुए थे.  

लेखक के बारे में
img
आशना मलिक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy, Mouni Roy Video, Mouni Roy Instagram, Mouni Roy Swims With Fish, Mouni Roy Enjoying In Maldives
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com