विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2020

मौनी रॉय ने गाया 'बाहों में चले आ' सॉन्ग, Video में जबरदस्त एक्सप्रेशंस देती आईं नजर

मौनी रॉय (Mouni Roy) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस वीडियो में मौनी जबरदस्त अंदाज में 'बाहों में चले आ (Bahon Mein Chale Aao Song)' गाना गाती नजर आ रही हैं.

मौनी रॉय ने गाया 'बाहों में चले आ' सॉन्ग, Video में जबरदस्त एक्सप्रेशंस देती आईं नजर
मौनी रॉय (Mouni Roy) का वीडियो हुआ वायरल
  • मौनी रॉय का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने गाया 'बाहों में चले आ' सॉन्ग
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं. हाल ही में उन्होंने मालदीव से कई तस्वीरें और वीडियो को फैन्स के बीच शेयर कीं, जो खूब वायरल हुई थीं. अब हाल ही में मौनी रॉय का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मौनी रॉय (Mouni Roy Video) जबरदस्त अंदाज में 'बाहों में चले आ (Bahon Mein Chale Aao Song)' गाना गाती नजर आ रही है. वीडियो में मौनी रॉय के एक्सप्रेशंस काफी जबरदस्त लग रहे हैं. 

A post shared by mon (@imouniroy) on

एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इस वीडियो में येलो कलर का सूट पहने और माथे पर बिंदी लगाए नजर आ रही हैं. साथ ही उनके एक्सप्रेशंस  फैन्स के होश उड़ा रहे हैं. मौनी रॉय (Mouni Roy Video) इस वीडियो में काफी खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

मौनी रॉय (Mouni Roy) के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' रिलीज हुई है और उनके काम को भी पसंद किया जा रहा है. मौनी रॉय स्टारर यह सीरीज क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है. एक्ट्रेस के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. एक्ट्रे, फिल्म मेड इन चाइना में भी नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक्टर राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. मौनी रॉय रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाली हैं.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy, Mouni Roy Video, Mouni Roy Video Viral, Mouni Roy Singing Bahon Mein Chale Aao Song, Bahon Mein Chale Aao Song Video, Mouni Roy Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com