विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2020

मौनी रॉय ने शेयर की Photos, ब्लैक आउटफिट में दिखा ग्लैमरस अंदाज

मौनी रॉय (Mouni Roy) की यह तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

मौनी रॉय ने शेयर की Photos, ब्लैक आउटफिट में दिखा ग्लैमरस अंदाज
मौनी रॉय (Mouni Roy) की फोटो हुईं वायरल
  • मौनी रॉय की फोटो हुईं वायरल
  • ग्लैमरस लुक में नजर आईं एक्ट्रेस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photos
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपनी छुट्टियां सेलिब्रेट कर रही हैं. मौनी रॉय ने टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी एक खास पहचान बनाई है. एक्ट्रेस अकसर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ भी जुड़ी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में मौनी रॉय (Mouni Roy Photos) अपनी बहन के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. तस्वीरों में मौनी रॉय ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं. 

तस्वीरों में मौनी रॉय (Mouni Roy) ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. इन तस्वीरों में मौनी रॉय व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही थीं. साथ ही खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे है. एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


मौनी रॉय (Mouni Roy) के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल'  रिलीज हुई है और उनके काम को भी पसंद किया जा रहा है. मौनी रॉय स्टारर यह सीरीज क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है. एक्ट्रेस के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. एक्ट्रेस, फिल्म मेड इन चाइना में भी नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक्टर राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. मौनी रॉय रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाली हैं. बता दें कि मौनी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में एकता कपूर के टीवी शो, क्यों सास भी कभी बहु थी से की, इस शो में वह पुलकित सम्राट के अपोजिट नजर आयीं थी. क्यों सास भी कभी बहु में मौनी ने बहु का किरदार निभाया था जिसका नाम कृष्णा तुलसी था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy, Mouni Roy Photos, Mouni Roy Instagram, Mouni Roy Photo Viral, Mouni Roy On Vacation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com