विज्ञापन
This Article is From May 25, 2023

कान 2023 के रेड कार्पेट पर प्रिंसेस लुक में मौनी रॉय ने बरपाया कहर, ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस के हर एक लुक पर टिक गई फैंस की नजरें

कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में मौनी रॉय के एक से बढ़कर एक लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है. इसी बीच उनके नए प्रिंसेस लुक ने फैंस का ध्यान भी खींचा है.

कान 2023 के रेड कार्पेट पर प्रिंसेस लुक में मौनी रॉय ने बरपाया कहर, ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस के हर एक लुक पर टिक गई फैंस की नजरें
कान्स 2023 के रेड कार्पेट पर प्रिंसेस लुक में छाईं मौनी रॉय
नई दिल्ली:

Cannes 2023: टीवी के बाद बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस मॉनी राय ने अपने लुक्स से कान्स 2023 में कहर बरपाया है. एक से बढ़कर एक लुक पर फैंस की नजरें टिक गई हैं. लेकिन लेटेस्ट लुक की तस्वीरें देख फैंस भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे, जिसमें वह प्रिंसेस बनी दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर बस उन्हीं की चर्चा हो रही है. 

मौनी रॉय ने मंगलवार को दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल कान के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया. इस खास मौके के लिए एक्ट्रेस ने खूबसूरत आइवरी स्ट्रैपलेस गाउन चुना, जिसके साथ Giuseppe Zanotti के स्टिलेटोस और खूबसूरत हेयरस्टाइल कैरी किया. इसके अलावा मॉनी ने Boucheron का स्टेटमेंट नेक पीस पहना, जो कि उनके खूबसूरत गाउन के साथ मैच कर रहा था. 

इस लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "डेब्यूटेंट. कान्स रेड कार्पेट पर आज रात. मेरे पास धन्यवाद करने के लिए सबसे प्यारे लोग हैं." इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी टीम को भी शुक्रिया अदा किया है.

जहां एक्ट्रेस ने अपने ब्लैक गाउन की तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लिया था तो वहीं ब्लू और गोल्डन आउटफिट से लोगों की नजरें खुद पर टिका ली थीं. 

सगाई में न्यूली एंगेज्ड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने किया Kiss

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy, Mouni Roy Cannes Look, Mouni Roy Look, Mouni Roy Cannes, Mouni Roy Instagram, Cannes 2023, Cannes 2023 Look, Cannes 2023 Bollywood Look, Bollywood News, Bollywood News In Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com