Monalisa Father Cry on Daughter Marriage: महाकुंभ में वायरल होकर रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बनी मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी शादी है, जिसने परिवार को हैरान कर दिया है. खबरों के मुताबिक मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से अचानक शादी कर ली, जिसकी जानकारी परिवार को पहले नहीं थी. अब इस मामले में मोनालिसा के पिता का एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए अपनी पीड़ा जाहिर कर रहे हैं. उनका कहना है कि उन्हें लगा था कुछ लोग उनकी बेटी को एक्टिंग के लिए ले जा रहे हैं, लेकिन बाद में पता चला कि उसने बिना परिवार की जानकारी के शादी कर ली.
पिता ने जताया दुख, बोले- भरोसा किया था
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मोनालिसा के पिता काफी भावुक नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब कुछ लोग उनकी बेटी के पास आए थे तो उन्होंने एक्टिंग और काम के मौके की बात की थी. उन्हें लगा कि इससे उनकी बेटी को पहचान मिलेगी और परिवार व समाज का नाम भी रोशन होगा.
Monalisa S's father say she was fraudulently separated from him and married to Farman.
— Siddhi 🇮🇳 (@moodiesiddy) March 13, 2026
He was unaware that his 'innocent' daughter was being pulled into a 'trap'.
"I thought they took her for acting and building repute for us and our community. But this happened," he says. pic.twitter.com/vItctd3gp2
वीडियो में वह कहते हैं, “मुझे लगा था कि वो लोग उसे एक्टिंग के लिए ले जा रहे हैं और इससे हमारे परिवार और समाज की प्रतिष्ठा बढ़ेगी. लेकिन बाद में पता चला कि उसने शादी कर ली.” पिता की आवाज में दुख और हैरानी साफ झलक रही है. उनका कहना है कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उनकी बेटी इस तरह अचानक शादी कर लेगी.
महाकुंभ से वायरल हुई थी मोनालिसा
दरअसल प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 के दौरान मोनालिसा भोसले अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं. उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से इंटरनेट पर फैल गए थे, जिसके बाद लोग उन्हें “कुंभ वायरल गर्ल” के नाम से पहचानने लगे. मोनालिसा मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली हैं और बंजारा समुदाय से ताल्लुक रखती हैं. कुंभ मेले के दौरान वह श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष की मालाएं बेचती नजर आई थीं. उनकी सादगी और मासूमियत ने लोगों का ध्यान खींच लिया और देखते ही देखते वह सोशल मीडिया पर छा गईं. अब अचानक शादी की खबर और परिवार की प्रतिक्रिया के बाद वह एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं.
यह भी पढ़ें: मोनालिसा को केरल में ही क्यों हुआ प्यार? डायरेक्टर को सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी, किए कई खुलासे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं