विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2020

Monalisa ने षष्ठी पूजा पर पहनी येलो साड़ी, फिर यूं खूबसूरत अंदाज में किया डांस- धूम मचा रहा है Video

मोनालिसा (Monalisa) ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में मोनालिसा येलो साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका खूबसूरत अंदाज देखने लायक है.

Monalisa ने षष्ठी पूजा पर पहनी येलो साड़ी, फिर यूं खूबसूरत अंदाज में किया डांस- धूम मचा रहा है Video
मोनालिसा (Monalisa) ने येलो साड़ी में यूं किया खूबसूरत अंदाज में डांस
  • मोनालिसा ने षष्ठी पूजा पर पहनी पीली साड़ी
  • यूं जबरदस्त अंदाज में थिरकती नजर आईं एक्ट्रेस
  • मोनालिसा का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) से हिंदी टीवी सीरियल तक अपनी पहचान बनाने वाली मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं. उनकी फोटो हो या वीडियो, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है. मोनालिसा नवरात्रों में भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं और अपने फोटो और वीडियो को साझा कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में मोनालिसा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में मोनालिसा येलो साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका खूबसूरत अंदाज देखने लायक है. 

मोनालिसा (Monalisa) अपने वीडियो में षष्ठी पूजा के लिए पीली साड़ी में तैयार दिखाई दे रही हैं. पीली साड़ी में सज-धजकर एक्ट्रेस इमरान हाशमी के गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती और एक्सप्रेशंस देती हुई भी दिखाई दे रही हैं. वीडियो में मोनालिसा का लुक और उनका डांस वाकई कमाल का लग रहा है. इस वीडियो को साझा करते हुए मोनालिजा ने लिखा, "षष्ठी पूजा, खुशियां..." एक्ट्रेस के इस वीडियो को अब तक 21 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. बता दें कि मोनालिसा ने वीडियो के अलावा पीली साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. 

मोनालिसा (Monalisa) का पीली साड़ी में खूबसूरत अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. बता दें कि मोनालिसा (Monalisa) ने भोजपुरी सिनेमा के साथ ही हिंदी फिल्मों और सीरियल्स में भी जबरदस्त पहचान बनाई है. उन्होंने अब तक 'मनी है तो हनी है', 'सरकार राज', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी कई बॉलीवुड फिल्में की हैं.  आखिरी बार एक्ट्रेस स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल 'नजर' में डायन का किरदार निभाते हुए दिखाई दी थीं. इसके अलावा मोनालिसा ने बिग बॉस 10 में भी अपने अंदाज से खूब पहचान बनाई थी. शो में उनके साथ उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत ने भी हिस्सा लिया था और बिग बॉस के घर में ही दोनों की शादी हुई.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Monalisa Video, Monalisa Dance Video, Monalisa Dance In Yellow Saree, Monalisa Dance On Shoshthi Pooja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height