विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2020

मिथुन चक्रवर्ती की मसूरी में अचानक बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों की टीम देखने पहुंची होटल

एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों की टीम होटल में देखने पहुंची है.

मिथुन चक्रवर्ती की मसूरी में अचानक बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों की टीम देखने पहुंची होटल
मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बिगड़ी तबीयत
  • मिथुन चक्रवर्ती की बिगड़ी तबीयत
  • डॉक्टरों की टीम देखने पहुंची होटल
  • सीरीज की शूटिंग के लिए पहुंचे थे मसूरी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, एक्टर की मसूरी में अचानक तबीयत बिगड़ गई है. मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों 'कश्मीर फाइल्स (Kashmir Files)' वेबसीरीज को लेकर मसूरी में शूटिंग कर रहे हैं. इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने की खबरें सामने आ रही हैं. मिली जानकारी के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती को उल्टी और दस्त हो गए हैं, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम उन्हें अस्पताल में देखने पहुंची है. 

वहीं, मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बात करें तो एक्टर आखिरी बार 2019 की थ्रिलर फिल्म 'द ताशकंत फाइल्स' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने श्वेता बासू और नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. इसके अलावा एक्टर ने कई फिल्मों के जरिए बॉलीवुड से लेकर बंगाली सिनेमा तक में भी खूब नाम कमाया है. उनके फैंस उन्हें डिस्को डांसर के नाम से बखूबी जानते हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mithun Chakraborty, Mithun Chakraborty Is Ill, Mithun Chakraborty In Mussoorie, Mithun Chakraborty Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com