विज्ञापन

मिलिए मिथुन चक्रवर्ती के होने वाले दामाद से, बेटी ईशानी को किया प्रपोज, बॉलीवुड नहीं हॉलीवुड से है कनेक्शन

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड माइल्स मैन्टजारिस से सगाई कर ली है. रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरों के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर दिशानी के होने वाले दूल्हे हैं कौन.

मिलिए मिथुन चक्रवर्ती के होने वाले दामाद से, बेटी ईशानी को किया प्रपोज, बॉलीवुड नहीं हॉलीवुड से है कनेक्शन
कौन हैं मिथुन चक्रवर्ती के होने वाले दामाद?
Instagram
नई दिल्ली:

मिथुन चक्रवर्ती के घर जल्द ही शहनाइयां गूंज सकती हैं. बॉलीवुड के डिस्को डांसर की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड माइल्स मैन्टजारिस से सगाई कर ली है. जैसे ही दिशानी ने सोशल मीडिया पर अपने ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें शेयर कीं, फैंस की नजरें सीधे उस शख्स पर जाकर टिक गईं जिसने उनका दिल जीत लिया. समुद्र किनारे, मोमबत्तियों और फूलों के बीच हुए इस फिल्मी प्रपोजल ने लोगों को काफी इंप्रेस किया. अब हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर दिशानी के होने वाले दूल्हे माइल्स मैन्टजारिस कौन हैं और क्या करते हैं. अब पापा ठहरे बॉलीवुड सुपरस्टार तो बेटी का तरीका भी तो कुछ खास बनता है.

फिल्मी अंदाज में किया मिथुन की बेटी को प्रपोज

दिशानी और माइल्स की सगाई किसी रोमांटिक फिल्म के सीन से कम नहीं थी. कैलिफोर्निया के मालिबू में समुद्र के खूबसूरत नजारों के बीच माइल्स ने एक घुटने पर बैठकर दिशानी को प्रपोज किया. इस खास पल को और भी यादगार बनाने के लिए वहां मोमबत्तियों और सूरजमुखी के फूलों से शानदार सजावट की गई थी. तस्वीरें सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने दोनों को बधाइयां देना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें- पंचायत -गुल्लक के मेकर्स ने इस एक्टर को किया पॉपुलर, कहा- वह कोई ऑफर करे तो हां कर देना चाहिए

कौन हैं माइल्स मैन्टजारिस

दिशानी भले ही बॉलीवुड के मशहूर परिवार से आती हों, लेकिन उनके मंगेतर भी अपने प्रोफेशन में किसी से कम नहीं हैं. माइल्स मैन्टजारिस इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने वाले एक क्रिएटिव प्रोफेशनल हैं. वे फ्रीलांस सिनेमैटोग्राफर, स्टेडीकैम ऑपरेटर, डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी और कलरिस्ट के तौर पर काम करते हैं. कैमरे के पीछे रहकर वे कई बड़े प्रोजेक्ट्स को अपनी क्रिएटिविटी से खास बना चुके हैं.

पढ़ाई के बाद बनाया अलग मुकाम

माइल्स ने साल 2020 में इथाका कॉलेज से सिनेमा प्रोडक्शन की पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद वे लॉस एंजिलिस पहुंचे और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की. कुछ समय नौकरी करने के बाद उन्होंने फ्रीलांस दुनिया में कदम रखा और अपनी अलग पहचान बनाने लगे.

बड़े-बड़े नामों के साथ कर चुके हैं काम

माइल्स का प्रोफेशनल सफर भी काफी दिलचस्प रहा है. वे पैरामाउंट पिक्चर्स, एनएफएल, ईएसपीएन, फेसबुक, यूएफसी और कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुके हैं. इसके अलावा वे म्यूजिक वीडियो, कमर्शियल्स और सोशल मीडिया कंटेंट से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं.

लंबे समय से साथ हैं दोनों

दिशानी और माइल्स ने हमेशा अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखा. हालांकि सोशल मीडिया पर दोनों की झलकियां समय-समय पर देखने को मिलती रही हैं. अब सगाई के बाद फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कपल 6 दिसंबर 2026 को शादी के बंधन में बंध सकता है.

ये भी पढ़ें- कभी किराए के सेट पर किया काम, अब खरीदा अपना शानदार स्टूडियो, भारती सिंह हुईं इमोशनल

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
सब एडिटर
सिनेमा की दुनिया में डूबे रहना पहली पसंद. टेलीविजन की दुनिया के लेटेस्ट अपडेट टिप्स पर रहते हैं. बॉलीवुड की खबरों पर तीखी नजर और गहन विश्लेषण. साल 201... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mithun Chakraborty, Mithun Chakraborty Daughter, Dishani Chakraborty, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com