- अक्षय कुमार की फिल्म का फिर चला जादू
- 'मिशन मंगल' ने बीते दिन किया शानदार प्रदर्शन
- 'मिशन मंगल' ने तोड़ा केसरी और पैडमैन जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड
Mission Mangal Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'मिशन मंगल (Mission Mangal)' का धमाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है. जहां एक तरफ 'मिशन मंगल (Mission Mangal)' ने पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है तो वहीं फिल्म को सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. 'मिशन मंगल' की रोजाना की कमाई को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म ने बीते दिन 2 से 2.50 करोड़ रुपये कमाए होंगे. इस लिहाज से 'मिशन मंगल' अब तक 190 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि, इसके अधिकारिक आंकड़े आने अभी बाकी हैं.
खेसारी लाल यादव के इस भोजपुरी सॉन्ग ने मचाया तहलका, 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तरण आदर्श के मुताबिक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'मिशन मंगल (Mission Mangal)' ने पहले हफ्ते में 128. 16 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 49.95 करोड़ और तीसरे वीकेंड पर 9.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके अलावा फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया में 1 सितंबर तक 2.91 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे यह अक्षय कुमार की ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इस फिल्म ने उनकी 'हाउसफुल (Housefull)', 'केसरी' और 'पेडमैन' को पीछे छोड़ दिया है. 'मिशन मंगल' की जबरदस्त कहानी को देखते हुए इसे महाराष्ट्र में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है.
प्रभास की फिल्म 'साहो' ने 5वें दिन भी की धुआंधार कमाई, कमा डाले इतने करोड़
अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. मिशन मंगल' (Mission Mangal) की शुरुआत GSLV सी-39 नाम के मिशन फेल होने से शुरू होती है. इसके मिशन डायरेक्टर राकेश धवन (Akshay Kumar) और प्रोजेक्ट डायरेक्टर तारा शिंदे (Vidya Balan) होते हैं. मिशन फेल होने की वजह से राकेश धवन को मार्स मिशन के लिए शिफ्ट कर देते हैं और GSLV सी-39 प्रोजेक्ट के लिए नासा से आए साइंटिस्ट को कमान सौंप देते है. फिल्म की कहानी काफी रोचक है और इसमें महिला सशक्तिकरण को बखूबी दिखाया गया है.
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं