मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन और उनकी लाइफ पार्टनर अंकिता कोंवर की जोड़ी सुर्खियों में अक्सर बनी रहती है. मिलिंद-अंकिता के बीच की केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आती है. सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी रोमांटिक तस्वीरें छाई रहती हैं. वहीं दोनों के फिटनेस को लेकर भी चर्चाएं आम हैं, मिलिंद 54 साल के हैं और अब भी एकदम फिट दिखते हैं. अपनी फिटनेस का राज मिलिंद अपने फैंस के साथ भी साझा करते रहते हैं, हाल में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे पत्नी अंकिता के साथ योग करते नजर आ रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पत्नी संग योग करते दिखे मिलिंद
मिलिंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे समंदर किनारे अपनी लाइफ पार्टनर अंकिता संग योग करते दिख रहे हैं. वीडियो में मिलिंद हेडस्टैंड करते नजर आ रहे हैं, वहीं अंकिता भी योगासन कर रही हैं. मिलिंद ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'समुद्र तट कितने अच्छे लगते हैं !!! और बहुत कुछ करने के लिए यहां हम गुजरात के शानदार समुद्र तटों में से एक पर वापस आ गए हैं. इस छोटी सी झलक से, क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि ये कौन सा तट है??...' मिलिंद के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर उनकी जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा 'ब्यूटीफुल बीच एंड ब्यूटीफुल पीपल'. वहीं दूसरे यूजर्स ने इस जोड़ी को परफेक्ट बताया. मिलिंद और अंकिता के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है.
2018 में की थी शादी
बता दें कि मिलिंद और अंकिता ने रिलेशनशिप में रहने के बाद जुलाई 2018 में स्पेन में शादी रचाई. इन दोनों के बीच उम्र के अंतराल को लेकर अक्सर इन्हें ट्रोल किया जाता है. हालांकि इससे दोनों के रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा है. दरअसल 2018 में जब दोनों ने सात फेरे लिए तब मिलिंद की उम्र 52 साल थी और अंकिता महज 26 साल की थीं, यानी दोनों के बीच 26 साल का गैप है. हालांकि उम्र के इस बड़े अंतर के बावजूद दोनों की जोड़ी परफेक्ट लगती है. हाल ही में अंकिता ने एक वीडियो शेयर कर फैंस के साथ ये बात साझा की थी कि वे लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थी, हालांकि अब वे इससे उबर गई हैं, अंकिता कहती हैं कि खुद से प्यार करें और खुश रहे ये ही जीवन की सीख है.
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं