विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2018

सिंगर मीका सिंह दुबई में छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिए गए...

सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) को यूएई में छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिया गया है. मीका पर ब्राजील की 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है.

Also Read in
सिंगर मीका सिंह दुबई में छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिए गए...
Mika Singh: मीका सिंह छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिए गए.
  • मीका सिंह को दुबई में हिरासत में लिया गया है
  • ब्राज़ील की एक लड़की को भद्दे मैसेज भेजने का आरोप
  • मीका को रविवार को लोकल कोर्ट में पेश किया जाएगा
नई दिल्ली: सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) को यूएई में छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिया गया है. मीका पर ब्राजील की 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. साथ ही लड़की ने उनपर अश्लील तस्वीरें भेजने का भी आरोप लगाया है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मीका को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मीका को दुबई पुलिस ने हिरासत में लिया है. खबर है कि उन्हें दुबई में मुरक्काबात के थाने में रखा गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार मीका एक बॉलीवुड परफॉर्मेंस के लिए दुबई में थे. 

यह भी पढ़ें: मीका सिंह के खिलाफ मामला दर्ज, महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट का आरोप

बता दें कि मीका का विवादों से पुराना नाता रहा है. 2016 में मुंबई की एक मॉडल ने मीका के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. जवाब में मीका ने भी उस मॉडल के खिलाफ जबरन वसूली का आरोप लगाया था. उससे पहले दिल्ली में एक इवेंट के दौरान एक डॉक्टर पर हाथ उठाने के लिए भी उन्हें अरेस्ट किया गया था.

यह भी पढ़ें:  दिल्‍ली : डॉक्‍टर पर हमले के मामले में गायक मीका सिंह को जमानत मिली

इससे कुछ साल पहले मीका को मुंबई हवाईअड्डे पर अनुमति सीमा से अधिक भारतीय और विदेशी करेंसी साथ ले जाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. वहीं, 2006 में अभिनेत्री राखी सावंत ने मीका पर उनकी बर्थडे पार्टी पर जबरन किस करने का आरोप लगाया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mika Singh, Mika Singh Detained
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com