विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2022

मीका सिंह 150 से ज्यादा रिश्तों को रिजेक्ट करने के बाद अब 44 की उम्र में बनेंगे दुल्हा, इस टीवी चैनल पर करेंगे स्वयंवर 

सिंगर मीका सिंह शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. सिंगर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया कि वह जल्द ही स्टार भारत के रियलिटी शो स्वयंवर - मीका दी वोहती में दिखाई देंगे. शो में मीका अपने जीवनसाथी की तलाश करते नजर आएंगे.

मीका सिंह 150 से ज्यादा रिश्तों को रिजेक्ट करने के बाद अब 44 की उम्र में बनेंगे दुल्हा, इस टीवी चैनल पर करेंगे स्वयंवर 
मीका करेंगे टीवी पर स्वयंवर
नई दिल्ली:

सिंगर मीका सिंह शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. सिंगर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया कि वह जल्द ही स्टार भारत के रियलिटी शो स्वयंवर - मीका दी वोहती में दिखाई देंगे. शो में मीका अपने जीवनसाथी की तलाश करते नजर आएंगे. रियालिटी शो में उनका स्वंयवर होगा और उनके शादी करने के लिए कई लड़कियां यहां स्वंयवर के लिए शामिल होंगी. जिनमें से अपने लिए मीका सही लाइफ पार्टनर का चुनाव करेंगे. 

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में मीका ने कहा कि पहले वह शादी के लिए तैयार नहीं थे, क्योंकि उनका सारा ध्यान उनके काम पर था. लेकिन बड़े भाई और पॉप सिंगर दलेर मेहंदी से सलाह लेने के बाद मीका को लगता है कि अब घर बसाने का समय आ गया है. उन्होंने कहा, "मैं पहले तैयार नहीं था. मैंने पिछले 20 वर्षों में कम से कम 100-150 रिश्तों को ना कहा है. मेरा काम मेरे लिए महत्वपूर्ण था. ” 

हालांकि उनकी गर्लफ्रेंड्स थी, लेकिन उनकी अब तक हिम्मत नहीं हुई कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी से मिलवा सकें. उन्होंने कहा, “मेरी फैमिली में आज तक मेरी इतनी हिम्मत नहीं हुई की मैं दलेर पाजी को अपनी कोई गर्लफ्रेंड से मिलवा पाता. हमारे में ये सिस्टम नहीं है, वो सम्मान रहता है. मैंने कभी भी दलेर पाजी को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलवाने का साहस नहीं जुटाया. हमारे परिवार में ऐसा नहीं है. यह सम्मान है जो मुझे ऐसा करने से रोकता है.”
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mika Singh, Mika Singh 44th Birthday, Mika Singh And Chahatt Khanna, Mika Singh Arrested, Mika Singh Bigg Boss, Mika Singh Birthday, Mika Singh Car Break Down, Mika Singh Concert, Mika Singh Concert In Delhi, Mika Singh Controversy, Mika Singh Defamation Case, Mika Singh Delhi Concert, Mika Singh Detained, Mika Singh Doctor Case, Mika Singh Houston, Mika Singh In Karachi, Mika Singh Instagram, Mika Singh Letter, Mika Singh Live Act In Pakistan, Mika Singh Wedding, Mika Singh Syamwar On Tv, Mika Acting, Mika Sing On Deepika Paduk
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com