विज्ञापन

27 साल पुराना सावन का वो गाना, अलका-उदित-कुमार सानू ने घोली थी मिठास, राजस्थानी रंग में रंगी तब्बू-करिश्मा-सोनाली ने बनाया यादगार

सावन शुरू होते ही एक ऐसा फिल्मी गाना हर तरफ सुनाई देने लगता है, जिसे 6 दिग्गज सिंगर्स ने मिलकर गाया था. राजस्थान की खूबसूरत झलक, बड़ी स्टारकास्ट और दिल जीत लेने वाली धुन ने इसे आज भी लोगों की पहली पसंद बना रखा है. जानिए इस गाने की दिलचस्प कहानी.

27 साल पुराना सावन का वो गाना, अलका-उदित-कुमार सानू ने घोली थी मिठास, राजस्थानी रंग में रंगी तब्बू-करिश्मा-सोनाली ने बनाया यादगार
सावन में फिर छा जाता है 27 साल पुराना गाना, 6 सिंगर्स ने दी अपनी आवाज
Youtube
नई दिल्ली:

सावन आते ही मौसम के साथ लोगों की प्लेलिस्ट भी बदलने लगती है. कहीं झूले पड़ते हैं तो कहीं बारिश की फुहारों के बीच पुराने गाने सुनने का मजा दोगुना हो जाता है. ऐसे ही गानों की बात हो और फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' का सुपरहिट गाना 'म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर' याद न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. साल 1999 में रिलीज हुआ ये गाना आज भी हर उम्र के लोगों की पसंद बना हुआ है. इसकी खास बात सिर्फ इसका संगीत नहीं, बल्कि राजस्थान की खूबसूरत झलक, शानदार लोकेशन और एक साथ कई मशहूर सिंगर्स की आवाज भी है. यही वजह है कि सावन के मौसम में ये गाना आज भी खूब सुना जाता है.

सावन के मौसम में अलग ही रंग भर देता है ये गाना

फिल्म हम साथ-साथ हैं का 'म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर' बॉलीवुड के सबसे पसंद किए जाने वाले फैमिली और डांस सॉन्ग्स में गिना जाता है. गाने में राजस्थान की संस्कृति और वहां की रंग-बिरंगी परंपरा को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है. 'म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर' का मतलब है कि मन खुशी से झूम उठा है. यही एहसास इस पूरे गाने में साफ नजर आता है.

6 बड़े सिंगर्स ने मिलकर दी आवाज

इस गाने की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे एक या दो नहीं, बल्कि 6 मशहूर सिंगर्स ने मिलकर गाया था. कविता कृष्णमूर्ति, हरिहरन, कुमार सानू, अलका याग्निक, उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल की आवाज ने इस गाने को और भी खास बना दिया. संगीत राम-लक्ष्मण ने तैयार किया था. वहीं पर्दे पर सलमान खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम कोठारी और मोहनीश बहल नजर आए थे.

ये भी पढ़ें: हरियाणा की मिट्टी से निकली धुन, ये सुपरहिट गाना 46 साल बाद भी शादी-ब्याह की शान, जया भादुड़ी-संजीव कुमार ने फूंक दी थी जान

राजस्थान की खूबसूरत लोकेशन बनी आकर्षण

इस गाने की शूटिंग राजस्थान के कई ऐतिहासिक किलों और शानदार जगहों पर हुई थी. मेहरानगढ़ किला, मंडोर गार्डन्स और जसवंत थड़ा जैसी जगहों ने गाने की खूबसूरती को और बढ़ा दिया. वहीं बारिश वाला हिस्सा कर्नाटक के चेन्नाकेशव मंदिर में फिल्माया गया था. शूटिंग के दौरान कलाकारों ने तेज गर्मी में भारी पारंपरिक कपड़े और गहने पहनकर काम किया, लेकिन स्क्रीन पर उनकी मेहनत साफ नजर आई. यही वजह है कि इतने साल बाद भी सावन आते ही ये गाना लोगों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बना लेता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Saif Ali Khan, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com