विज्ञापन

फराह नाज को जानते हैं आप? वो एक्ट्रेस जिसके ससुर और एक्स पति दोनों ने हनुमान बनकर हासिल की लोकप्रियता

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती के मौके पर हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका हनुमान जी से खास कनेक्शन रहा. फराह नाज नाम की इस पॉपुलर एक्ट्रेस के ससुर और पति दोनों हनुमान के किरदार में बहुत पॉपुलर हुए.

फराह नाज को जानते हैं आप? वो एक्ट्रेस जिसके ससुर और एक्स पति दोनों ने हनुमान बनकर हासिल की लोकप्रियता
Hanuman Jayanti 2026: एक्ट्रेस का हनुमान से कनेक्शन जानते हैं आप?
Social Media
नई दिल्ली:

जब भी भगवान हनुमान का जिक्र होता है मन में दारा सिंह का चेहरा आ जाता है. रामानंद सागर की रामायण में दारा ने उस किरदार को ऐसी शिद्दत से निभाया कि दोबारा कोई उनकी तरह लगा ही नहीं. ऐसा लगता है मानो वही भगवान का दूसरा रूप हों. हनुमान जी ने तो उन्हें अपने इस किरदार के लिए चुना ही दारा सिंह ने भी इसे पर्दे पर उतारने के लिए जान लगा दी. उनके बारे में जानेंगे तो आप भी समझ जाएंगे कि इस किरदार को उन्होंने किस गंभीरता से निभाया और यही वजह रही कि वह पर्दे पर छा गए.

60 साल की उम्र में ऑफर हुआ हनुमान का रोल

दारा सिंह को अपने करियर का ये सबसे बड़ा रोल 60 साल की उम्र में ऑफर हुआ था. उनके बेटे विंदू जो खुद हनुमान का किरदार निभा चुके हैं ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता शुरू में हनुमान का रोल करने में हिचकिचा रहे थे. दारा सिंह को लगा कि शायद वह इस रोल के लिए बूढ़े हो गए हैं. उन्होंने मेकर्स को कहा कि वो 60 साल के हो चुके हैं और इस रोल के लिए उन्हें किसी यंग एक्टर को चुनना चाहिए. लेकिन रामानंद सागर की जिद पर वह इस किरदार के लिए तैयार हुए और इतिहास रच दिया.किरदार के लिए उन्होंने नॉनवेज खाना छोड़ दिया था. मुंह पर मेकअप और मोल्ड होता था जिस वजह से वो खा नहीं पाते थे और शूटिंग के दौरान 7-8 घंटे भूखे भी रहना पड़ता था.

Latest and Breaking News on NDTV

बेटे विंदू दारा सिंह को भी मिला हनुमान बनने का मौका

विंदू दारा सिंह तो तीन बार हनुमान का किरदार निभाने का मौका मिला. पहली बार वह साल 2006 में श्री रामदासू नाम की एक तेलुगु फिल्म में हनुमान बने. इसके बाद 2009 में मारुति मेरा दोस्त में हनुमान के किरदार में नजर आए. 2011 में विंदू श्री रामराज्यम में भगवान हनुमान बनकर पर्दे पर उतरे. पर्सनल लाइफ की बात करें तो विंदू दारा सिंह ने 1996 में फराह नाज से शादी की. फराह एक्ट्रेस तब्बू की बड़ी बहन हैं. ये शादी 1996 से 2002 तक चली. इसके आधार पर कहा जा सकता है फराह के एक्स ससुर और एक्स पति दोनों ही हनुमान का रोल निभा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: 200 फिल्मों में हीरो बन चुका है ये एक्टर, हिट की गारंटी था नाम, बेटा निकला सुपर फ्लॉप

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com