विज्ञापन

मीना कुमारी की 10 फोटो, 4 साल की उम्र में बनी परिवार का सहारा, 13 में एक्ट्रेस, 38 में निधन, कहलाई ट्रेजेडी क्वीन

Meena Kumari 10 photos: पर्दे की ट्रेजेडी क्वीन की रियल लाइफ भी उतनी ही दर्द भरी थी. उनकी पुण्यतिथि पर जानते हैं उनकी जिंदगी के 10 ऐसे पहलू, जो हर तस्वीर के साथ एक नई कहानी बयां करते हैं.

मीना कुमारी की 10 फोटो,  4 साल की उम्र में बनी परिवार का सहारा, 13 में एक्ट्रेस, 38 में निधन, कहलाई ट्रेजेडी क्वीन
Meena Kumari 10 photos: पर्दे की ट्रेजेडी क्वीन, असल जिंदगी में दर्द की दास्तान
नई दिल्ली:

Meena Kumari 10 photos: 31 मार्च 1972 को दुनिया को अलविदा कहने वाली मीना कुमारी सिर्फ एक अदाकारा नहीं थीं, बल्कि दर्द, मोहब्बत और तन्हाई की एक जीती जागती कहानी थीं. पर्दे की ट्रेजेडी क्वीन की रियल लाइफ भी उतनी ही दर्द भरी थी. उनकी पुण्यतिथि पर जानते हैं उनकी जिंदगी के 10 ऐसे पहलू, जो हर तस्वीर के साथ एक नई कहानी बयां करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

जन्म के साथ ही शुरू हुआ दर्द
मीना कुमारी का असली नाम महजबीं बानो था. जन्म के बाद उनके पिता उन्हें अनाथालय तक छोड़ आए थे, क्योंकि वे बेटे की उम्मीद कर रहे थे. उनका परिवार बेहद गरीब था, एक बच्ची की परवरिश उनके पिता के लिए मुश्किल थी. बाद में मां के कहने पर उन्हें वापस घर लाया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

मजबूरी में शुरू हुआ करियर
घर की आर्थिक हालत खराब थी, इसलिए उन्होंने बहुत कम उम्र में काम शुरू कर दिया. महज 4 साल की उम्र में उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था. वहीं 13 साल की उम्र में वह हीरोइन बन गईं.   

Latest and Breaking News on NDTV

बचपन छिन गया, जिम्मेदारियां मिल गईं
खेलने-कूदने की उम्र में ही मीना कुमारी घर चलाने लगी थीं. धीरे-धीरे वह परिवार की कमाई का मुख्य जरिया बन गईं.

Latest and Breaking News on NDTV

“ट्रेजेडी क्वीन” क्यों बनीं
उनकी आंखों में दर्द इतना सच्चा होता था कि उन्हें “ट्रेजेडी क्वीन” कहा जाने लगा. स्क्रीन पर रोने के लिए उन्हें कभी ग्लिसरीन की जरूरत नहीं पड़ती थी.

Latest and Breaking News on NDTV

सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचीं
‘बैजू बावरा', ‘साहिब बीबी और गुलाम' और ‘पाकीज़ा' जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया. 50-60 के दशक में वह हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं.
 

Latest and Breaking News on NDTV

शायरी में भी उतनी ही गहराई
मीना कुमारी सिर्फ एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक शायरा भी थीं. “नाज़” नाम से उन्होंने कई नज़्में और ग़ज़लें लिखीं, जिनमें उनकी तन्हाई झलकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

प्यार और शादी भी बनी दर्द की वजह
उन्होंने कमाल अमरोही से शादी की, लेकिन रिश्ता ज्यादा समय तक खुशहाल नहीं रहा. शादी के बाद उनकी जिंदगी में पाबंदियां और तनाव बढ़ते गए.

Latest and Breaking News on NDTV

कार हादसे का हुईं शिकार
एक कार एक्सीडेंट के बाद उनकी हाथ की एक अंगुली का तो शेप ही पूरी तरह बिगड़ गया. शूटिंग के दौरान मीना कुमारी बड़ी सफाई से इस अंगुली को कैमरे की नजर से बचा लेती थीं.

Latest and Breaking News on NDTV

अकेलापन और शराब की लत
निजी जिंदगी के दर्द और अकेलेपन ने उन्हें शराब की ओर धकेल दिया. धीरे-धीरे यह आदत उनकी सेहत पर भारी पड़ने लगी. यहां तक कि उन्हें लिवर सिरोसिस की बीमारी भी हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

38 साल में खत्म हुई कहानी
31 मार्च 1972 को सिर्फ 38 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. लेकिन उनकी फिल्में और उनकी अदाकारी आज भी उन्हें अमर बनाती हैं.

ये भी पढ़ें -

Dhurandhar 2 : नबील गबोल नहीं, ये पाक नेता है असली जमील जमाली, यालीना जैसी है बेटी, 'सारे जहां से अच्छा' गाते वीडियो वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com