विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2021

Master Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर Thalapathy Vijay की फिल्म की धूम, कमाए इतने करोड़

Master Box Office Collection Day 8: तलपति विजय (Thalapathy Vijay) और विजय सेतुपती (Vijay Sethupathi) की फिल्म 'विजय द मास्टर' (Master Box Office Collection) ने कोरोना काल में भी सिनेमाघरों में अपना परचम लहराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

Master Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर Thalapathy Vijay की फिल्म की धूम, कमाए इतने करोड़
Master Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर 'मास्टर' (Master) ने मचाई धूम
  • मास्टर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
  • एक हफ्ते में आंकड़ा 200 करोड़ के नजदीक
  • 35 करोड़ रुपये से फिल्म ने की थी ओपनिंग
नई दिल्‍ली:

Master Box Office Collection Day 8: साउथ के सुपरस्टार तलपती विजय (Thalapathy Vijay) और विजय सेतुपती (Vijay Sethupathi) की फिल्म 'विजय द मास्टर' (Master Box Office Collection) ने कोरोना काल में भी सिनेमाघरों में अपना परचम लहराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. हालांकि, वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई थोड़ी सुस्त जरूर पड़ी है, लेकिन फिल्म ने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है. आंध्रा बॉक्स ऑफिस डॉट कॉम की वेबसाइट के मुताबिक मास्टर फिल्म ने पहले हफ्ते में ही विश्व स्तर पर करीब 188.1 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके अलावा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मास्टर की बीते दिन की कमाई 6 से 7 करोड़ रुपये के बीच रही.

खास बात तो यह है कि एक हफ्ते में मास्टर फिल्म (Master Box Office) ने केवल भारत में 114 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जो कि कोरोना काल में काफी बड़ी बात है. 35 करोड़ रुपये से सिनेमाघरों में ऑपनिंग करने वाली मास्टर फिल्म कोरोना काल में सबसे बड़ी फिल्म बनकर सामने आई है, जिसने न केवल भारत में बल्कि ऑस्ट्रेलिया और यूएई जैसे देशों में भी लोगों का खूब दिल जीता है. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 19 करोड़ रुपये, ती,सरे दिन 15 करोड़ रुपये, चौथे दिन 16 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 8.25 करोड़ रुपये और छठे दिन 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की.

बता दें कि 'विजय द मास्टर' (Vijay The Master) फिल्म को लेकर लोगों में इतना क्रेज था कि इसकी टिकट बुकिंग भी एडवांस में बड़ी मात्रा में बुक की गई. फिल्म का हिंदी वर्जन 14 जनवरी यानी बीते दिन रिलीज हुआ. कोरोना वायरस जैसी स्थिति में विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) और तलपति विजय (Thalapathy Vijay) की यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी रिलीज साबित हुई है. इस फिल्म को लेकर खुद फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने भी कहा था कि यह बॉक्स ऑफिस पर किसी सुनामी से कम नहीं है. उन्होंने बताया था कि मास्टर ने दर्शकों को वह चीज परोसी है, जो वह देखना चाहते थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Master Box Office Collectio Day 8, Vijay The Master Box Office Collection Day 8, Thalapathy Vijay, Vijay Sethupathi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com