विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2021

Master Box Office Collection Day 7: 'मास्टर' का धमाका 7वें दिन भी जारी, कमाए इतने करोड़

Master Box Office Collection Day 7: साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की फिल्म 'विजय द मास्टर' (Vijay The Master) ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका.

Master Box Office Collection Day 7: 'मास्टर' का धमाका 7वें दिन भी जारी, कमाए इतने करोड़
Master Box Office Collection Day 7:100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'मास्टर'
  • मास्टर का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
  • सात दिनों में कमाए इतने करोड़
  • सिनेमाघरों में मास्टर का धमाल
नई दिल्ली:

Master Box Office Collection Day 7: साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की फिल्म  'विजय द मास्टर' (Vijay The Master) ने कोरोना काल के दौरान भी सिनेमा की दुनिया में धमाल मचाकर रख दिया है. दरअसल, विजय सेतुपति और थलपति की फिल्म 'विजय द मास्टर' (Vijay The Master)  रिलीज कोरोना काल में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म (Master Box Office Collection) ने सोमवार को जहां 8.25 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, मंगलवार को यह आंकड़ा 8 से 9 करोड़ के बीच रहा. हालांकि, मंगलवार की कमाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

 'विजय द मास्टर' (Master Box Office) ने पहले दिन फिल्म  35 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की तो वहीं दूसरे दिन की फिल्म ने  19 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया. हालांकि, फिल्म की टोटल कमाई की बात करें, तो अब तक इसने 108 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा छू लिया है.

बता दें कि 'विजय द मास्टर' (Vijay The Master) फिल्म को लेकर लोगों में इतना क्रेज था कि इसकी टिकट बुकिंग भी एडवांस में बड़ी मात्रा में बुक की गई. फिल्म का हिंदी वर्जन 14 जनवरी यानी बीते दिन रिलीज हुआ. कोरोना वायरस जैसी स्थिति में विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) और थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी रिलीज साबित हुई है. इस फिल्म को लेकर खुद फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने भी कहा था कि यह बॉक्स ऑफिस पर किसी सुनामी से कम नहीं है. उन्होंने बताया था कि मास्टर ने दर्शकों को वह चीज परोसी है, जो वह देखना चाहते थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay The Master, Thalapathy Vijay, Vijay Sethupathi, Master Box Office Collection Day 7, Master Box Office Collection, Master Box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com