विज्ञापन

हिमेश रेशमिया का 21 साल पुराना हिट गाना, मानसून में फिर से हुआ ट्रेंड, सुनिधि चौहान की आवाज ने फिर जीता दिल

बारिश का मौसम आते ही इमरान हाशमी का 21 साल पुराना रोमांटिक ट्रैक एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गया है. हिमेश रेशमिया के संगीत और सुनिधि चौहान की आवाज से सजा ये गाना मॉनसून में रिला बनाने वालों की पहली पसंद बन गया है और तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

हिमेश रेशमिया का 21 साल पुराना हिट गाना, मानसून में फिर से हुआ ट्रेंड, सुनिधि चौहान की आवाज ने फिर जीता दिल
बारिश में फिर छाया इमरान हाशमी का कल्ट गाना, हिमेश रेशमिया की आवाज ने बनाया एवरग्रीन

बारिश का मौसम आते ही कुछ गाने अपने आप प्लेलिस्ट में लौट आते हैं. जैसे ही पहली फुहार गिरती है, सोशल मीडिया पर पुराने रोमांटिक गानों की बहार आ जाती है. इस बार भी इंटरनेट पर ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है. 21 साल पहले रिलीज हुआ इमरान हाशमी का एक सुपरहिट रोमांटिक गाना फिर से लोगों की जुबान पर चढ़ गया है. इंस्टाग्राम Reels, फेसबुक वीडियो और यूट्यूब शॉर्ट्स पर हर तरफ इसी गाने की धुन सुनाई दे रही है. बारिश में फिल्माए गए खूबसूरत सीन, इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता की रोमांटिक केमिस्ट्री, हिमेश रेशमिया का शानदार संगीत और Sunidhi Chauhan की दिल छू लेने वाली आवाज ने इस गाने को एक बार फिर मॉनसून का सबसे बड़ा फेवरेट बना दिया है.

21 साल बाद भी फीका नहीं पड़ा इस गाने का जादू

जिस गाने की इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो है 'मर जावां मिट जावां'. ये गाना साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिक बनाया आपने' का हिस्सा है. फिल्म के गाने उस दौर में खूब सुने गए थे, लेकिन ये रोमांटिक ट्रैक आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखता है. यही वजह है कि हर साल बारिश शुरू होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर फिर से ट्रेंड करने लगता है.

ये भी पढ़ें- कॉलेज के छात्रों के बीच खूब पॉपुलर था ये गाना, रिलीज से पहले फिल्म थी फ्लॉप, सॉन्ग ने बनाया 90s की ब्लॉकबस्टर

हिमेश की धुन और Sunidhi Chauhan की आवाज ने बनाया यादगार

इस गाने का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया था, जबकि इसे Sunidhi Chauhan और अभिजीत सावंत ने अपनी आवाज दी थी. गाने के बोल समीर ने लिखे थे. रोमांटिक धुन और शानदार गायकी ने इस गाने को ऐसा बनाया कि दो दशक बाद भी इसकी चमक जरा भी कम नहीं हुई. आज भी इसे सुनते ही लोगों को पुराने दिनों की याद आ जाती है.

इमरान-तनुश्री की केमिस्ट्री ने बढ़ाया रोमांस

गाने में इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. बारिश में फिल्माए गए सीन आज भी उतने ही खूबसूरत लगते हैं, जितने रिलीज के समय लगे थे. फिल्म अपने बोल्ड अंदाज को लेकर भी चर्चा में रही थी, लेकिन इस गाने ने रोमांस और संगीत के दम पर अलग पहचान बनाई. यही वजह है कि आज भी लोग इस गाने पर रील्स बनाना पसंद करते हैं.

हर मॉनसून में क्यों लौट आता है ये गाना

हर दौर में कुछ गाने ऐसे बनते हैं, जो कभी पुराने नहीं लगते. 'मर जावां मिट जावां' भी उन्हीं गानों में से एक है. बारिश का मौसम शुरू होते ही ये गाना फिर से सोशल मीडिया पर छा जाता है. इसकी धुन, रोमांटिक माहौल और शानदार विजुअल्स लोगों को बार-बार इसे सुनने और अपनी रील्स में इस्तेमाल करने के लिए मजबूर कर देते हैं. शायद यही वजह है कि 21 साल बाद भी इसका जादू पहले जैसा ही बरकरार है.

ये भी पढे़ं- माही विज से तलाक के बाद जय भानुशाली ने बताया- मां के साथ रहती है बेटी तारा, डेटिंग लाइफ पर कहा- क्यों दुखती नस दबा रहे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Emraan Hashmi, Himesh Reshammiya, Sunidhi Chauhan, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com