- मनोज मुंतशिर ने सुशांत मामले को लेकर किया ट्वीट
- गीतकार ने कहा कि मैं बिहार पुलिस के लिए ऑफस खाली करने के लिए तैयार हूं
- मनोज मुंतशिर ने कहा कि जांच नहीं रुकनी चाहिए
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार सीबीआई जांच की मांग हो रही है. फैंस के साथ-साथ नेता भी सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. वहीं, ऐसी खबरें आ रही थीं कि सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के लिए मुंबई पुलिस, बिहार पुलिस का सहयोग नहीं कर रही है. इस मामले को लेकर बॉलीवुड के गीतकार मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने ट्वीट किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है. अपने ट्वीट में मनोज मुंतशिर ने कहा कि ऐसी खबर है कि बिहार पुलिस को मुंबई में रहने और जांच के लिए कोई सहयोग नहीं मिल रहा है. मैं अपना ऑफिस, जहां हर तरह की सुविधा है, खाली करने के लिए तैयार हूं.
ऐसी खबर है कि बिहार पुलिस को मुंबई में stay and movement के लिये कोई सहयोग नहीं मिल रहा. मैं अपना ऑफ़िस, जहां हर तरह की सुविधा है, ख़ाली करने को तय्यार हूँ. गाड़ी और ड्राइवर भी मैं दूँगा, बिहार पुलिस की जाँच रुकनी नहीं चाहिए. https://t.co/jR6mQYoLCN
— Manoj Muntashir (@manojmuntashir) August 5, 2020
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) के इस ट्वीट को लेकर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही मनोज मुंतशिर के इस कदम की सराहना भी कर रहे हैं. मनोज मुंतशिर ने इस बारे में बात करते हुए लिखा, "ऐसी खबर है कि बिहार पुलिस को मुंबई में रहने और जांच के लिए कोई सहयोग नहीं मिल रहा है. मैं अपना ऑफिस, जहां हर तरह की सुविधा है, खाली करने के लिए तैयार हूं. गाड़ी और ड्राइवर भी दूंगा, बिहार पुलिस की जांच नहीं रुकनी चाहिए." इस ट्वीट के अलावा मनोज मुंतशिर ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच कराने की भी मांग की.
मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने ट्वीट में लिखा, "मुझे उन सबकी नीयत पर संदेह है, जो सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस CBI को सौंपे जाने के खिलाफ हैं. ये साफ है कि किसी बड़े आदमी को बचाने की कोशिश की जा रही है और झूठ पर झूठ बोला जा रहा है. 74 साल का एक मजबूर पिता आपकी ओर बड़ी उम्मीद से देख रहा है. जस्टिस फॉर सुशांत की मुहीम आपके हवाले है." बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत बीते 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे. 34 वर्ष की उम्र में ही एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. इस मामले में पुलिस अब तक 40 लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं