मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन हो गए लेकिन फैन्स के बीच ऐसी यादगार फिल्में छोड़ गए हैं, जो उनकी पहचान और उनके नाम को कभी भूलाने नहीं देंगी. पर, क्या आप जानते हैं जिस नाम को इतना मान सम्मान मिल रहा है वो उनका असली नाम नहीं था. मनोज कुमार ने अपने फेवरेट हीरो की फिल्म देखने के बाद अपना नाम ही बदल लिया था. उसके बाद वो उसी नाम यानी कि मनोज कुमार से ताउम्र पहचाने गए. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि दर्शकों ने उन्हें एक और नाम से नवाजा. उसी नाम ने उन्हें खास पहचान भी दी.
इस फिल्म को देखकर बदला नाम
इंस्टाग्राम पर मिस्टर फिल्मस्तानी नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में मनोज कुमार की मूवी रोटी कपड़ा और मकान का पोस्टर लगा है. इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गोस्वामी था. लेकिन दिलीप कुमार की फिल्म शबनम देखने के बाद मनोज कुमार ने अपना नाम बदल लिया. शबनम मूवी में ये दिलीप कुमार का स्क्रीन नेम था. इस बारे में खुद मनोज कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दिलीप कुमार उनके फेवरेट हीरो हुआ करते थे. जिस वक्त शबनम रिलीज हुई तब उनकी उम्र 12 साल की थी. तब ही उन्होंने डिसाइड कर लिया कि वो जब भी फिल्मों में काम करेंगे. तब अपना नाम मनोज कुमार ही रखेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यादगार बना ये नाम
मनोज कुमार ने अपना नाम बदला और इस नाम की बदौलत बहुत सारी शोहरत भी कमाई. अपने करियर में उन्होंने उपकार, पूरब पश्चिम जैसी कई देशभक्ति से भरी फिल्मों में भी काम किया. जिसके बाद दर्शक उन्हें भारत कुमार कह कर पुकारने लगे. दिलचस्प बात ये है कि उनका ये नाम भी हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बन गया. आगे भी जब भी मनोज कुमार के नाम का जिक्र होगा तब भारत कुमार नाम की चर्चा भी जरूर होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं