विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2024

54 की उम्र में मनोज बाजपेयी ने दिखाए एब्स तो हैरान हुए लोग, बताया डीपफेक, बोले- कहीं कुछ गड़बड़ तो नहीं!

मनोज बाजपेयी बहुत जल्द किलर सूप नाम की वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने खुद एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें वो शर्टलेस तो हैं ही वॉश बोर्ड एब्स में भी दिख रहे हैं. खुद मनोज बाजपेयी ने मजेदार कैप्शन के साथ ये इमेज शेयर की है

54 की उम्र में मनोज बाजपेयी ने दिखाए एब्स तो हैरान हुए लोग, बताया डीपफेक, बोले- कहीं कुछ गड़बड़ तो नहीं!
सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है मनोज बाजपेयी पर का ट्रांसपोर्टेशन
नई दिल्ली:

मनोज बाजपेयी जब भी स्क्रीन पर होते हैं, चौंकाते हैं. अपनी एक्टिंग से, अपनी स्टाइल से भी. एक बार फिर मनोज बाजपेयी फैन्स को हैरान कर रहे हैं. लेकिन इस बार वो तारीफें नहीं बटोर पा रहे हैं. बल्कि उन्हें ऐसे सवालों का सामना करना पड़ रहा है. जिसकी शायद उन्हें भी उम्मीद नहीं थी. ये सब हुआ है उनकी एक इमेज के वायरल होने के बाद. जिसमें वो शर्टलेस नजर आ रहे हैं. सिर्फ शर्टलेस ही नहीं मनोज बाजपेयी का एब ट्रांसफॉर्मेशन भी जबरदस्त नजर आ रहा है. जिसे देखकर फैन्स तमाम तरह के सवाल पूछ रहे हैं. कुछ सवाल डीप फेक तक पहुंच गए हैं.

सूप का असर

मनोज बाजपेयी बहुत जल्द किलर सूप नाम की वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने खुद एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें वो शर्टलेस तो हैं ही वॉश बोर्ड एब्स में भी दिख रहे हैं. खुद मनोज बाजपेयी ने मजेदार कैप्शन के साथ ये इमेज शेयर की है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि नया साल, नया मैं, देखो सूप का मेरी बॉडी पर असर, एकदम किलर लुक है न? मनोज बाजपेयी की इस इमेज पर बहुत से फिल्म सेलिब्रिटीज ने ही कमेंट किया है. उनके खास मित्र और गैंग्स ऑफ वासेपुर के निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी कमेंट किया और लिखा कि आप छुपे रुस्तम हैं. डब्बू रत्नानी, जो कि एक फिल्मी फोटोग्राफर हैं, उन्होंने भी मनोज बाजपेयी की ढेरों तारीफें की हैं.

फैंस हुए हैरान

उनके इस फोटो पर कुछ यूजर्स ने हैरानी भरा कमेंट किया है. एक यूजर ने सवाल किया कि ये फोटो कहीं एआई जनरेटेड तो नहीं है. एक यूजर ने लिखा कि यही यकीन नहीं हो रहा कि ये तस्वीरें रियल है या नहीं. उन्हें फोटो में गड़बड़ लग रही है और सवाल कर रहे हैं कि ये एडिटेड फोटोज हैं क्या. आपको बता दें जिस वेब सीरीज के लिए मनोज बाजपेयी ने ये तैयारी की है, किलर सूप नाम की वो वेब सीरीज 11 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manoj Bajpayee Body, Manoj Bajpayee Transformation, Manoj Bajpayee Abs, Manoj Bajpayee Latest Picture
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com